Move to Jagran APP

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम बोले, झारखंड का जनादेश भाजपा के लिए सबक

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र के बाद अब झारखंड की जनता ने भाजपा को उसकी जनविरोधी नीतियों के लिए सबक सिखाया है।

By Edited By: Published: Tue, 24 Dec 2019 06:46 PM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2019 01:04 PM (IST)
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम बोले, झारखंड का जनादेश भाजपा के लिए सबक
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम बोले, झारखंड का जनादेश भाजपा के लिए सबक

ऋषिकेश, जेएनएन। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र के बाद अब झारखंड की जनता ने भाजपा को उसकी जनविरोधी नीतियों के लिए सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि देश में आसमान छूती महंगाई, बेरोजगारी, व्यापारियों के उत्पीड़न, अराजकता, महिलाओं के साथ हिंसा व अनाचार के लिए भाजपा सरकार की नीतियां दोषी है। 

loksabha election banner

उन्होंने आरोप लगाया कि समस्याओं को हल करने के बजाय सरकार जनता को फिजूल के मुद्दों में उलझाने का काम कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने नगर निगम सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में 28 दिसंबर को देहरादून में प्रदेश कांग्रेस की ओर से आयोजित भारत बचाओ, संविधान बचाओ महारैली को लेकर चर्चा की गई। 

प्रीतम सिंह ने कहा कि यह रैली उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश को बड़ा संदेश देगी। उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार, सीएए और एनआरसी जैसे कानून लाकर भारत के संविधान की मूल भावना को रौंदने का काम कर रही है। 

उन्होंने कहा कि यह सरकार देश में रहने वाले सभी जातियों के बीच भाईचारे को समाप्त करने की दोषी है। इसका जवाब समय आने पर जनता देगी। राजस्थान व मध्य प्रदेश के बाद झारखंड चुनाव नतीजे इसके प्रमाण हैं। 

उन्होंने कहा कि 28 दिसंबर को देहरादून में आयोजित महारैली में पूरे राज्य से बड़ी संख्या में लोग शामिल होने जा रहे हैं। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत की अध्यक्षता व कार्यकारी अध्यक्ष शिव मोहन मिश्रा के संचालन में आयोजित बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सारस्वत, राजपाल खरोला, जयपाल जाटव, जयेंद्र रमोला, कमला प्रसाद भट्ट, नगर निगम पार्षद मनीष शर्मा, देवेंद्र प्रजापति, राकेश मियां, मदन मोहन शर्मा आदि उपस्थित थे। 

यह भी पढ़ें: प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी पर सख्त हुआ पार्टी हाईकमान

जल्द होगा कार्यकारिणी का गठन 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी का जल्द ही गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में बेहद मजबूत स्थिति में है। कार्यकर्ताओं और युवाओं में जोश भरने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी में युवा चेहरों को शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान अब 15 जनवरी के बाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.