विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

द बीटल्स की चौरासी कुटी यात्रा पर बनेंगी चार फिल्में, सैम मेंडेस करेंगे निर्देशन

Published: Sun, 18 Oct 2026 09:31 PM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं ने बताया कि ऑस्कर विजेता सैम मेंडेस के निर्देशन में 'द ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। ब्रिटिश बैंड ‘द बीटल्स’ के चार सदस्यों ने ऋषिकेश के नजदीक चौरासी कुटी आश्रम में आध्यात्मिक ज्ञान के साथ ही किस प्रकार विश्व प्रसिद्ध धुनें तैयार की, इसकी कहानी अब दुनिया बड़े पर्दे पर देखेगी। आस्कर विजेता निर्देशक सर सैम मेंडेस के निर्देशन में बन रही अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजना 'द बीटल्स : ए फोर-फिल्म सिनेमैटिक इवेंट’ की शूटिंग अगले साल फरवरी में चौरासी कुटी में प्रस्तावित हैं।

C-524-1-DRN1009-357749

रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे यह जानकारी साझा की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी को अवगत कराया कि 'क्लोवर‘ नाम से प्रस्तावित परियोजना के तहत ब्रिटिश बैंड के चारों सदस्यों के जीवन और संगीत यात्रा पर आधारित चार अलग-अलग फिल्में बनाई जा रही हैं।

फिल्म श्रृंखला को अप्रैल, 2028 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है। चौरासी कुटी में शूटिंग के दौरान 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और लगभग 150 भारतीय क्रू सदस्यों के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा स्थानीय तकनीशियनों और अन्य सहयोगियों की सेवाएं भी ली जाएंगी।

भारत में फिल्म निर्माण से जुड़े कार्यों का समन्वय ‘आन द रोड इंडिया’ कर रहा है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के साथ होटल, परिवहन और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

सांस्कृतिक विरासत व अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को मिलेगी नई पहचान

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, आध्यात्मिक विरासत और विविध शूटिंग लोकेशन के कारण फिल्म निर्माताओं के लिए आकर्षण का केंद्र है। फिल्म नीति-2024 के तहत सरकार निर्माताओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।

ऋषिकेश की योग और आध्यात्मिक नगरी के रूप में वैश्विक पहचान है। बीटल्स का भी इस शहर से ऐतिहासिक जुड़ाव रहा है। ऐसे में फिल्म की शूटिंग से उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को नई पहचान मिल सकती है।

उनसे मिले प्रतिनिधिमंडल में ब्रिटिश फिल्म निर्माता एलेक्जेंड्रा डर्बीशायर और सुपरवाइजिंग लोकेशन मैनेजर एम्मा पिल सहित भारतीय फिल्म निर्माता दिलीप सिंह राठौर शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के नए राज्यपाल डा. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे देहरादून, सोमवार को लेंगे शपथ

यह भी पढ़ें- देहरादून जिला योजना समिति चुनाव: ये 26 सदस्य हुए निर्विरोध निर्वाचित, 4 सीटों पर मतदान से फैसला