विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा विधायक बंशीधर भगत का कुमारी सैलजा पर हमला बोले, छत्तीसगढ़-हरियाणा डुबोने वाली सैलजा से जनता को नसीहत की जरूरत नहीं

Published: Sat, 24 Oct 2026 10:52 PM (IST)

वरिष्ठ भाजपा विधायक बंशीधर भगत ने कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा पर निशाना साधा, कहा कि उन्हें अपनी राजनीतिक असफलताओं का हिसाब देना चाहिए।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। वरिष्ठ भाजपा विधायक एवं पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड में 11 सीटों पर सिमटने और हरियाणा व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार के बाद उन्हें जनता को नसीहत देने के बजाय अपनी राजनीतिक असफलताओं का हिसाब देना चाहिए।

भगत ने एक वक्तव्य में कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में सैलजा उत्तराखंड की सह-प्रभारी थीं, तब कांग्रेस 11 सीटों पर सिमट गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस हरियाणा और छत्तीसगढ़ में भी अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर सकी।

अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर भगत ने कहा कि धामी सरकार ने मामले में कार्रवाई, एसआईटी जांच और न्यायालय में पैरवी सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की न्याय यात्रा जनाधार खो चुकी पार्टी का राजनीतिक प्रयास है।

भगत ने दावा किया कि सख्त भू-कानून, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और सुशासन के मुद्दों पर जनता सरकार के साथ है तथा कांग्रेस की न्याय यात्रा फ्लाप साबित होगी।

यह भी पढ़ें- देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर छापा 104 सिलिंडर जब्त और दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- देहरादून के पटेलनगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार