Move to Jagran APP

गैरसैंण को उत्‍तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाना ऐतिहासिक कदम: बंशीधर भगत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने गैरसैंण को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की घोषणा को एक ऐतिहासिक कदम बताया है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 05 Mar 2020 12:09 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2020 12:09 PM (IST)
गैरसैंण को उत्‍तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाना ऐतिहासिक कदम: बंशीधर भगत
गैरसैंण को उत्‍तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाना ऐतिहासिक कदम: बंशीधर भगत

देहरादून, राज्य ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने गैरसैंण को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की घोषणा को एक ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी है। उन्होंने बजट को सर्वस्पर्शी बताते हुए कहा कि यह प्रदेश के विकास के रोडमैप को प्रदर्शित करता है। वहीं, गुरुवार को गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने की खुशी में विधानभवन के सामने लोगों का हुजूम उमड़ा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने लोगों के साथ होली खेली। ढोल दमाऊ की थाप पर मुख्यमंत्री, स्पीकर भी थिरके। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया। 

loksabha election banner

एक बयान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह घोषणा कर पार्टी के विधानसभा चुनाव के समय जनता से अपने दृष्टि पत्र में किए गए वादे को पूरा किया है। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने से पर्वतीय इलाकों का विकास तेजी से होगा। यह भाजपा की प्रदेश के सर्वांगीण विकास की अवधारणा को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस बजट में युवाओं, महिलाओं, किसानों, अनुसूचित जातियों, जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों,श्रमिकों, उद्यमियों, व्यापारियों, कर्मचारियों पूर्व सैनिकों सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। इसके साथ ही रोजगार, पलायन को रोकने व रिवर्स पलायन , स्वास्थ्य, शिक्षा, आपदा प्रबंधन, कृषि विकास, पर्यटन विकास , औद्योगिक विकास महिला कल्याण आपदा प्रबंधन पर भी विशेष फोकस किया गया है। यह बजट सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र को कार्यान्वित करता है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न

गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दून में आतिशबाजी कर खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने सरकार के इस फैसले को जनता के लिए तोहफा बताया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के फैसले के बाद भाजपा महानगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। शाम करीब सात बजे महानगर कार्यालय पहुंचे महापौर सुनील उनियाल गामा और राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी ने कार्यकर्ताओं के साथ खुशी मनाई। उन्होंने मुख्यमंत्री के इस निर्णय को जनहित में बताया। सुशीला बलूनी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारी राज्य बनने के बाद से गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग उठा रहे हैं। सरकार ने इसे ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर आंदोलनकारियों के साथ जनहित में फैसला लिया।

महापौर सुनील उनियाल गामा ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार जताया। कहा कि मुख्यमंत्री का यह फैसला जनता के लिए बड़ा तोहफा है। भाजपा ने इसे अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी शामिल किया था, जो आज पूरा हो गया। वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने इसे उत्तराखंड के लिहाज से ऐतिहासिक निर्णय बताया। कहा कि भाजपा जनता से जो वादा करती है, उसे निभाती भी है। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत ने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी के बाद अब गैरसैंण में भी विकास कार्य होंगे। इस मौके पर रतन सिंह चौहान, जितेंद्र रावत मोनी, दीपक अग्रवाल, सुरेंद्र शर्मा, गोपाल सिंह, सुखबीर, वाणी विलास, सतीश कश्यप, पूनम, राजीव उनियाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने पर बोले लोग, एक कदम बढ़ाया; एक और बढ़ाना बाकी

दिवाली मनाई, अब मनेगी होली

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा गैरसैंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा करने के बाद यहां उत्साह का माहौल है। गैरसैंण में इस घोषणा पर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। यहां देर शाम लोगों ने दिवाली की तरह जोरदार आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। अब गुरुवार सुबह नौ बजे भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर के सामने होली मनाने का निर्णय लिया गया है। बुधवार देर रात गैरसैंण में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में सभी विधायकों ने एक स्वर में इस घोषणा का स्वागत किया और इसके लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बधाई दी।

यह भी पढ़ें: गैरसैंण होगी उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी, बजट सत्र के दौरान सीएम ने की घोषणा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.