विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bageshwar Dham: देहरादून में धीरेंद्र शास्त्री ने लगाया बागेश्वर का दरबार, हजारों की संख्या में पहुंचे भक्त

By Harish chandra tiwariEdited By: riya.pandey
Published: Sat, 04 Nov 2023 09:19 PM (IST)

Baba Bageshwar Darbar Organized In Dehradun देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित दिव्य दरबार में पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार ...और पढ़ें

Bageshwar Dham: देहरादून में धीरेंद्र शास्त्री ने लगाया बागेश्वर का दरबार
Bageshwar Dham: देहरादून में धीरेंद्र शास्त्री ने लगाया बागेश्वर का दरबार

HighLights

  1. देहरादून पहुंचे बागेश्वर धाम के पुजारी धीरेंद्र शास्त्री
  2. भक्तों में उनके दर्शन व प्रवचन सुनने का दिखा उत्साह
  3. रास्ते में जाम लगने के कारण देरी से पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री

जागरण संवाददाता, देहरादून। Baba Bageshwar Darbar Organized In Dehradun: देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित दिव्य दरबार में पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंच चुके हैं। उनके आगमन पर स्वागत के लिए पूरे ग्राउंड में खड़े होकर भक्तों ने भगवान राम व हनुमान के जयकारे लगाए। 

बता दें कि शाम चार बजे महादिव्य का समय तय था लेकिन, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के रास्ते में जाम में फंसे होने के कारण देर से भक्तों को दर्शन देने पहुंचे। हालांकि भक्तों में इसके बाद भी उनके दर्शन व प्रवचन को सुनने का उत्साह दिखाई दिया। लगातार सीताराम हनुमान के भजन गाते रहे। दरबार में भारी संख्या में युवा, बच्चे व बुजुर्ग समेत महिलाएं भी पहुंची हैं। वहीं इनमें युवाओं की संख्या अधिक दिख रही है।

कार्यक्रम में सीएम धामी भी हुए शामिल

बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी समेत राज्य के अन्य मंत्री भी मौजूद रहे।

 

वहीं देहरादून में पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने उपहार स्वरुप रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया।

एयरपोर्ट पर लोकसभा सदस्य निशंक ने किया स्वागत

बता दें कि उत्तराखंड के नगर विकास एवं वित्तमंत्री मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और लोकसभा सदस्य रमेश पोखरियाल निशंक ने बागेश्वर धाम के पुजारी आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ व माता की चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया।

शनिवार देर शाम एयरपोर्ट पहुंचे आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का सरकार की ओर से स्वागत कर अग्रवाल ने कहा कि आचार्य में साक्षात हनुमान जी की कृपा है। हनुमंत कथा कहने का अलग अंदाज लोग को धर्म के प्रति झुकने पर मजबूर कर देता है।

परेड ग्राउंड के लिए हुए रवाना

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लोगों को अर्जी बिना खोले ही उनकी समस्या बता देते हैं और फिर उसका समाधान भी बताते हैं। भक्तगण आपकों साक्षात बालाजी का ही अवतार मानते हैं। आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यहां से परेड ग्राउंड देहरादून के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें - बागेश्वर धाम के पुजारी आचार्य धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे जौलीग्रांट एयरपोर्ट, सरकार की ओर से चुनरी ओढ़ाकर किया गया स्वागत

यह भी पढ़ें - Bageshwar Dham: देहरादून में इस दिन लगेगा बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, परेड ग्राउंड में किया गया महायज्ञ