विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bageshwar Dham: देहरादून में इस दिन लगेगा बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, परेड ग्राउंड में किया गया महायज्ञ

By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
Published: Fri, 03 Nov 2023 04:09 PM (IST)

Bageshwar Dham Dhirendra Shastri बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के महादिव्य दरबार से पूर्व परेड ग्राउंड स्थित खेल मैदान ...और पढ़ें

Bageshwar Dham: देहरादून में बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार से पहले महायज्ञ
Bageshwar Dham: देहरादून में बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार से पहले महायज्ञ

HighLights

  1. देहरादून में बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार से पहले महायज्ञ
  2. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी होंगे शामिल
  3. दून के परेड ग्राउंड में कल शाम चार बजे लगेगा महादिव्य दरबार

जागरण संवाददाता, देहरादून। Bageshwar Dham Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के महादिव्य दरबार से पूर्व परेड ग्राउंड स्थित खेल मैदान में महायज्ञ किया गया l पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से धीरेंद्र शास्त्री के दून आगमन पर शनिवार को परेड ग्राउंड के खेल मैदान में महादिव्य दरबार लगाया जाएगा।

ट्रस्ट के मीडिया कॉर्डिनेटर नवीन ठाकुर ने बताया कि दिव्य दरबार का समय शाम चार से रात 11 बजे तक रहेगा। तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। 

बता दें कि पहले रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्टेडियम में दरबार लगाने की योजना थी, लेकिन आगुंतकों व अनुयायियों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना के चलते कार्यक्रम स्थल में बदलाव किया गया है और अब यह परेड ग्राउंड में लगाई जाएगी।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महादिव्य दरबार

दून स्थित परेड ग्राउंड में कल यानि चार नवंबर को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महादिव्य दरबार शाम चार बजे से रात 10 बजे तक लगेगा। यहां हजारों की संख्या में भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस की बढ़ी मुश्किलें

कार्यक्रम स्थल में अचानक किए गए बदलाव से पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इससे पहले शहर में कोई बड़ा कार्यक्रम होने पर पुलिस समय से पहले ही यातायात प्लान तैयार करती थी। लेकिन इस बार परेड ग्राउंड पहुंचने वाले अनुयायियों की पहचान करना तक मुश्किल है। बताया जा रहा है कि आयोजकों की ओर से 1000 से अधिक वीआईपी पास जारी किए गए हैं। ऐसे में इतने वाहनों की पार्किंग व्यवस्था पुलिस को ग्राउंड के आसपास ही करनी पड़ेगी।

यातायात व्यवस्था बनाना बड़ी चुनौती

देहरादून में वीकेंड पर पर्यटकों की धूम रहती है ऐसे में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर का दिव्य दरबार भी शनिवार के दिन आयोजित हो रहा है जिससे पर्यटकों को बाहर से ही भेजना पुलिस के लिए मुश्किल रहेगा। इसके अलावा धनतेरस व दीपावली को लेकर भी शहर में भीड़ जुट रही है। इन सब के दृष्टिगत पुलिस के लिए यातायात व्यवस्था बनाना बड़ी चुनौती है।

यह भी पढ़ें - Uttarakhand Divas: नौ नबंवर को उत्तराखंड के स्थापना दिवस का होगा भव्य आयोजन, फहरेगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा

यह भी पढ़ें - Bageshwar Dham: उत्तराखंड के इस जिले में कल लगेगा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, अचानक बदला गया स्थान