विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बागेश्वर धाम के पुजारी आचार्य धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे जौलीग्रांट एयरपोर्ट, सरकार की ओर से चुनरी ओढ़ाकर किया गया स्वागत

By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
Published: Sat, 04 Nov 2023 08:29 PM (IST)

Baba Bageshwar Dham उत्तराखंड के नगर विकास एवं वित्त मंत्री मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और लोकसभा सदस्य रमेश पोखरियाल निशंक ने ...और पढ़ें

Baba Bageshwar Dham: बाबा बागेश्वर धाम के पुजारी आचार्य धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे जौलीग्रांट
Baba Bageshwar Dham: बाबा बागेश्वर धाम के पुजारी आचार्य धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे जौलीग्रांट

HighLights

  1. बाबा बागेश्वर धाम के पुजारी आचार्य धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे जौलीग्रांट
  2. केंद्रीय मंत्री निशंक व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बाबा का किया स्वागत
  3. स्वागत करते हुए अग्रवाल ने कहा- आचार्य में साक्षात हनुमान जी की कृपा

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। Bageshwar Dham: उत्तराखंड के नगर विकास एवं वित्त मंत्री मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और लोकसभा सदस्य रमेश पोखरियाल निशंक ने बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पुजारी आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ व माता की चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया।

सरकार की ओर से आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का किया स्वागत

शनिवार देर शाम एयरपोर्ट पहुंचे आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) का सरकार की ओर से स्वागत कर अग्रवाल ने कहा कि आचार्य में साक्षात हनुमान जी की कृपा है। हनुमंत कथा कहने का अलग अंदाज लोग को धर्म के प्रति झुकने पर मजबूर कर देता है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लोगों को अर्जी बिना खोले ही उनकी समस्या बता देते हैं और फिर उसका समाधान भी बताते हैं। भक्तगण आपको साक्षात बालाजी का ही अवतार मानते हैं। आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यहां से परेड ग्राउंड देहरादून के लिए रवाना हो गए।

पहले चार बजे से परेड ग्राउंड में लगना था बाबा का दरबार

बता दें कि बाबा बागेश्वर धाम के पुजारी का शाम चार बजे से महादिव्य दरबार लगने का समय तय था लेकिन, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के रास्ते में जाम में फंसे होने के कारण देरी से भक्तों को दर्शन देने पहुंचे लेकिन भक्तों में इसके बाद भी उनके दर्शन व प्रवचन को सुनने का उत्साह दिखाई दिया। लगातार सीताराम हनुमान के भजन गाते रहे। युवा, बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं सभी पहुंचे। युवाओं की संख्या अधिक रही। 

यह भी पढ़ें - Bageshwar Dham : आज लगेगा बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम

यह भी पढ़ें - Bageshwar Dham: देहरादून में इस दिन लगेगा बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, परेड ग्राउंड में किया गया महायज्ञ