एवेंजर्स एंडगेम के संडे तक के शो हैं हाउसफुल, 24 घंटे मल्टीप्लेक्स खोलने की मिली परमिशन
भारत में शुक्रवार को रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम को लेकर अब तक जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। रविवार तक दून के लगभग सभी सिनेमाघर हाउसफुल हैं।
देहरादून, जेएनएन। भारत में शुक्रवार को रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम ' को लेकर अब तक जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। दून के दर्शकों में भी इसके लिए कितना उत्साह है, इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रविवार तक दून के लगभग सभी सिनेमाघर हाउसफुल हैं।
फिल्म की टिकट को लेकर मारामारी है। वहीं डिमांड को देखते हुए सुबह के शो में भी इजाफा किया गया है। ये फिल्म रूसो ब्रदर्स की मार्वल कॉमिक्स के किरदारों को लेकर बनाई गई एवेंजर्स सीरीज की फिल्म है। फिल्म की रिलीज से दो, तीन हफ्ते पहले ही फिल्म के टिकट बुक होने शुरू हो गए थे। दर्शकों की इसी मांग को देखते हुए देश भर में 24 घंटे मल्टीप्लेक्स खोलने की परमिशन भी दे दी गई है।
सुबह सात बजे का शो भी हाउसफुल
सिल्वर सिटी के मैनेजर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दर्शकों की डिमांड पर सुबह सात बजे का शो भी रखा गया है, जो हाउसफुल है। सिल्वर सिटी में फिल्म के दस शो चलाए जाएंगे।
रविवार तक के सभी टिकट बुक हो चुके हैं।
दून में चलाए जाएंगे फिल्म के कुल 73 शो
दून में टूडी, थ्रीडी व हिंदी, अंग्रेजी भाषा में फिल्म के कुल 72 शो चलाए जा रहे हैं। टूडी और थ्रीडी के अंग्रेजी हिंदी भाषा के कार्निवल विकास मॉल में कुल 14, कार्निवल सिटी जंक्शन मॉल में 10, पीवीआर पेसिफिक में 21, मुक्ता एटू में 5, मूवी लांज क्रॉसरोड मॉल में पांच, सिल्वर सिटी में 10, फन सिनेमाज न्यू एंपायर में चार शो चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा नटराज सिनेमा में चार शो रखे गए हैं।
यह भी पढें: इंडोनेशिया के टीवी सीरियल में दिखेंगी रूप दुर्गापाल, ब्लैंक में सोनल ने दिया संगीत
यह भी पढ़ें: पंजाबी गायक सुखी की दमदार प्रस्तुति से झूम उठे छात्र