Move to Jagran APP

नीलाम हो रहीं देश का संविधान छापने वाली मशीनें

देश के संविधान की प्रतियां छापने वाली मशीनें भी दून में ही हैं। पर अपनी मियाद पूरी कर चुकीं इन मशीनों को अब नीलाम किया जा रहा है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 12:42 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 08:41 PM (IST)
नीलाम हो रहीं देश का संविधान छापने वाली मशीनें
नीलाम हो रहीं देश का संविधान छापने वाली मशीनें

देहरादून, जेएनएन। 252 साल पुराने सर्वे ऑफ इंडिया के पास कई ऐतिहासिक वस्तुएं हैं। जिनमें कुछ महत्वूपर्ण मशीनें भी शामिल हैं। देश के संविधान की प्रतियां छापने वाली मशीनें भी दून में ही हैं। पर अपनी मियाद पूरी कर चुकीं इन मशीनों को अब नीलाम किया जा रहा है। इन विशालकाय मशीनों के पुर्जे अलग कर इन्हें बेच दिया जाएगा।

loksabha election banner

दून स्थित सर्वे ऑफ इंडिया में ही 1955 में हमारे संविधान की प्रथम 1000 प्रतियां छापी गई थीं। इसके बाद इन प्रतियों को दिल्ली भेज दिया गया था। इन विशालकाय लिथोग्राफ मशीनों को अब नीलाम किया जा रहा है। सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि ऐतिहासिक महत्व की इन मशीनों से लिथोग्राफिक प्लेट्स भी नीलामी के लिए रखी गई हैं।

सॉव्रिन और मोनार्क नामक दो मशीनें करीब सौ साल तक सर्वे ऑफ इंडिया की धराहर रहीं। इतिहास के पन्ने पलटें तो दो हस्तलिखित प्रतियों को दून लाकर संविधान की एक हजार प्रतियां छापी गईं, जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में थीं। सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारियों का कहना है कि यह मशीनें बेहद पुरानी हो चुकी थीं। अब आधुनिक प्रिंटिंग मशीनें आ चुकी हैं। साथ ही पुरानी मशीनों के रख-रखाव पर बेहद अधिक खर्च आता है। अधिकारियों ने मशीनों के विशालकाय होने के कारण इन्हें रखने में भी दिक्कतें आने की बात कही। हालांकि, म्यूजियम में इन मशीनों का प्रतिरूप अवश्य रखा जाएगा। 

यह भी पढ़ें: मौर्य और गुप्त साम्राज्य के सिक्कों में दिखी भारत के समृद्धशाली इतिहास की झलक

लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गिरीश कुमार (महासर्वेक्षक) का कहना है कि जिन मशीनों में संविधान की प्रतियां छापी गई थीं, वे बहुत बड़े आकार की थीं। लिहाजा उन्हें नीलाम किया जा रहा है। सर्वे ऑफ इंडिया के पास कई प्रकार की पुरानी मशीनें हैं, जिनके अनुपयोगी होने पर उन्हें नीलाम कर दिया जाता है। संविधान से संबंधित मशीनों के पुर्जे अलग कर नीलामी के लिए भेजा गया है। हां, ऐतिहासिक महत्व की इन मशीनों का प्रतिरूप भी तैयार कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 'सेवानिवृत्त' होगी थ्री नॉट थ्री, इंसास को मिलेगी 'तैनाती'; पढ़िए पूरी खबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.