विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक और बांग्लादेशी महिला देहरादून से गिरफ्तार, कोविड के दौरान आई थी भारत

Published: Thu, 08 Jan 2026 10:31 PM (IST)

देहरादून पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला को अवैध रूप से रहने और फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

पटेलनगर पुलिस की ओर से गिरफ्तार बांग्लादेशी महिला। पुलिस

पटेलनगर पुलिस की ओर से गिरफ्तार बांग्लादेशी महिला। पुलिस

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून: अवैध रूप से देहरादून में रह रही एक और बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला कोविड के दौरान भारत आई थी, इसके बाद वह देहरादून आ गई। भारत में अवैध रूप से रहने के लिए बांग्लादेशी महिला ने पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति से निकाह किया। गंभीर मामला यह है कि महिला ने फर्जीवाड़ा कर पहले जन्म प्रमाणपत्र और इसके बाद आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज बनाए। महिला का पति इस समय दुबई में नौकरी कर रहा है जबकि वह लोगों के घरों में झाडू-पोंछा कर रही थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि पटेलनगर कोतवाली पुलिस को हरिद्वार बाईपास स्थित लोक संस्कृति कालोनी में एक बांग्लादेशी महिला के अवैध रूप से रहने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लोक संस्कृति कालोनी से बांग्लादेशी महिला सुबेदा बीबी पत्नी कौशर शाह को हिरासत में लिया।

पूछताछ में उसने अपना असली नाम सुबेदा बेगम पुत्री सादिक मियां निवासी ग्राम राजा कादुपुर, डाकघर मंदारकंडी थाना बनियाचांग, बांग्लादेश बताया। उसके कब्जे से पुलिस को सुबेदा बीबी एवं मोनी के नाम का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, सुबेदा बीबी, मोनी और प्रिया राय के नाम के वोटर आइडी कार्ड, सुबेदा बीवी के नाम से आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य फर्जी भारतीय दस्तावेज व सुबेदा बेगम के नाम से एक बांग्लादेशी आइडी प्राप्त हुआ।

एसएसपी ने बताया कि महिला की ओर से अलग-अलग नाम से फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से भारत में निवास करने पर उसके विरुद्ध पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में महिला ने बताया कि चार वर्ष पूर्व कोविड के दौरान वह अवैध रूप से सीमा पारकर भारत आई थी। दो साल पश्चिम बंगाल में रहने के बाद वह दो वर्ष पूर्व अपने पति के साथ देहरादून आई। पश्चिम बंगाल में रहने के दौरान वर्ष 2022 में उसने पश्चिम बंगाल निवासी एक व्यक्ति कौशर शाह से विवाह कर लिया।

रुड़की और देहरादून से बनाए फर्जी दस्तावेज

गिरफ्तार बांग्लादेशी महिला ने बताया कि देहरादून आने के बाद उसने अपने पति की मदद से रुड़की व देहरादून से अलग-अलग नाम से फर्जी भारतीय जन्म प्रमाण पत्र व उसके आधार पर अन्य फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवा लिए। देहरादून में वह अलग-अलग स्थान पर किराये में रहकर घरों में झाड़ू पोछा लगाने का कार्य करती है। उसका पति कौशर शाह वर्तमान में दुबई में कार्य कर रहा है। फर्जी दस्तावेज बनाने में उसकी सहायता करने वाले व्यक्तियों के संबंध में पुलिस की ओर से जानकारी की जा रही है, जिनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से शुरू किए गए 'आपरेशन कालनेमि' के तहत दून पुलिस जनपद में अवैध रूप से रह रहे 19 बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध कार्रवाई कर चुकी है। पूर्व में फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से रह रहे नौ बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा चुका है। इसके अलावा 10 बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट भी किया गया है। अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश लगातार जारी है।

- अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

यह भी पढ़ें- बंगाल में नकली आधार कार्ड के साथ दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, ऐसे हुए भारत में दाखिल

यह भी पढ़ें- बंगाल में नकली आधार कार्ड के साथ दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, ऐसे हुए भारत में दाखिल