विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में फिर हादसा: पराली के ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुआ कंटेनर, सड़क पर पलटा

Published: Thu, 05 Nov 2026 10:54 AM (IST)

देहरादून में शिमला बाईपास रोड पर गणेशपुर के पास पराली लदे ट्रक को बचाने के प्रयास में एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया।

पराली से लदे ट्रक को बचाने के प्रयास में एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। Jagran

पराली से लदे ट्रक को बचाने के प्रयास में एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। Jagran

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। शिमला बाईपास रोड पर गुरुवार सुबह गणेशपुर के पास पराली से लदे ट्रक को बचाने के प्रयास में एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास से गुजर रहे अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, सुबह के समय शिमला बाईपास रोड पर वाहनों की आवाजाही जारी थी। इसी दौरान गणेशपुर के पास पराली से लदा एक ट्रक सड़क से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रक को बचाने के प्रयास में पीछे चल रहा कंटेनर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते कंटेनर सड़क पर पलट गया।

अचानक हुए हादसे के कारण मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर कंटेनर पलटने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराने के प्रयास शुरू किए। दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को सड़क से हटाने की कार्रवाई की गई। चालक व क्लीनर को हल्की चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, गंगोत्री हाईवे पर नदी में समाई कार; चार लोगों की मौत

यह भी पढ़ें- Delhi-Dehradun Expressway Accident: एक्सप्रेसवे की नब्ज टटोलकर लौटी टीम, डेढ़ घंटे बाद ही हो गया हादसा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।