विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंकिता भंडारी हत्याकांड: माता-पिता ने राजघाट पर दिया धरना, नारेबाजी करते हुए बेहोश हुईं मां

Published: Thu, 05 Nov 2026 08:15 AM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2026 08:34 AM (IST)

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर माता-पिता दिल्ली के राजघाट पर मौन धरने पर बैठे, जहां दिल्ली ...और पढ़ें

बेटी को न्याय दिलाने की मांग पर मौन धरने पर बैठे.

बेटी को न्याय दिलाने की मांग पर मौन धरने पर बैठे.

HighLights

  1. अंकिता के माता-पिता ने राजघाट पर न्याय हेतु धरना दिया

  2. दिल्ली पुलिस ने धरनास्थल से माता-पिता को जबरन हटाया

  3. नारेबाजी के दौरान अंकिता की मां बेहोश होकर गिर पड़ीं

राज्य ब्यूरो, देहरादून । अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर बुधवार को दिल्ली के राजघाट पर मौन धरने पर बैठे उसके माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हटा दिया।

पुलिस पहले अंकिता के पिता को धरनास्थल से ले गई। इसके बाद मां को भी वहां से हटा दिया। इस दौरान मां नारेबाजी करती रहीं और फिर बेहोश होकर गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने उन्हें पानी पिलाया।

इससे पहले अक्टूबर में भी अंकिता के माता-पिता ने जंतर-मंतर पर धरना दिया था। तब उन्हें समर्थन देने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी पहुंचे थे। अंकिता के माता-पिता मामले की निष्पक्ष जांच और सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम को पद से हटाने की मांग कर रहे हैं।

बुधवार को उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना और कांग्रेस नेता मुमताज पटेल भी मौजूद थीं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद योगिता भयाना ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए।

अंकिता के माता-पिता को तत्काल रिहा करें : गोदियाल

देहरादून: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को तत्काल रिहा करने की मांग की है। गोदियाल ने इंटरनेट मीडिया में वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि दिल्ली पुलिस अंकिता के माता-पिता को इंडिया गेट के पास से जबरन अपने साथ ले गई और करीब दो घंटे तक इधर-उधर घुमाती रही।

बाद में अंकिता की मां की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बुराड़ी के एक अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने इस क्रम में अंकिता के पिता से फोन पर हुई बात का हवाला भी दिया। गोदियाल ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले अंकिता के माता-पिता को इस तरह परेशान करना, डराना बिल्कुल अनुचित है। वे शांतिप्रिय लोग हैं, उनसे किसी को कोई खतरा नहीं है।

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI ने एक पत्रकार का दर्ज किया बयान, वीआईपी की भूमिका की हो रही जांच

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड: सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट को राजी, 6 अक्टूबर को दोबारा कोर्ट में पेशी


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।