अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI ने एक पत्रकार का दर्ज किया बयान, वीआईपी की भूमिका की हो रही जांच
अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई ने मंगलवार को पत्रकार आशुतोष नेगी का बयान दर्ज किया। 19 वर्षीय रिजार्ट रिसेप्शनिस्ट की ...और पढ़ें

अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI ने एक पत्रकार का दर्ज किया बयान (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
अंकिता का शव 2022 में ऋषिकेश के पास मिला था
अंकिता भंडारी की हत्या में वीआईपी की भूमिका की हो रही जांच
पीटीआई, नई दिल्ली। अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई ने मंगलवार को पत्रकार आशुतोष नेगी का बयान दर्ज किया। 19 वर्षीय रिजार्ट रिसेप्शनिस्ट की हत्या में एक वीआईपी की कथित भूमिका की जांच कर रही सीबीआई ने नेगी को मुख्यालय बुलाया था। वह उन लोगों में से थे, जिन्होंने हत्याकांड की सीबीआइ जांच के लिए सबसे पहले उत्तराखंड हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता के माता-पिता की मांग पर इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। यह मांग तब उठी, जब एक अभिनेत्री ने कुछ ऑडियो और वीडियो क्लिप जारी किए, जिनसे इस हत्या में किसी वीआईपी के शामिल होने का संकेत मिलता था।
सीबीआई ने फरवरी में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, ताकि अंकिता भंडारी की हत्या में वीआईपी की कथित भूमिका की जांच की जा सके।
अंकिता का शव 2022 में ऋषिकेश के पास मिला था। उत्तराखंड के पौड़ी स्थित वनंत्रा रिजार्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करने वाली अंकिता की हत्या रिसार्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दो कर्मचारियों ने कर दी थी। इन सभी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
