विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंकिता भंडारी हत्याकांड: सीबीआई के सीनियर अफसरों से मिले माता-पिता, कहा- 'होगी निष्पक्ष जांच'

Published: Sat, 17 Oct 2026 09:10 AM (IST)

अंकिता भंडारी के माता-पिता ने नई दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने मामले से संबंधित जानकारी दी और सीबीआई ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी एवं उनकी माता सोनी देवी ने नई दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने सीबीआई के अधिकारियों को प्रकरण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं के विषय में भी जानकारी दी।

इस दौरान सीबीआई के अधिकारियों ने उन्हें अंकिता हत्याकांड के सभी पहलुओं का समुचित परीक्षण करते हुए निष्पक्ष एवं न्यायसंगत ढंग से विवेचना करने का आश्वासन दिया। इस दौरान अंकिता के माता-पिता के साथ पौड़ी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी मामले में गरमाई राजनीति, दलित संगठनों ने कांग्रेस पर लगाया राजनीतिक लाभ लेने का गंभीर आरोप

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड: देहरादून में कांग्रेस का राजभवन घेराव, हरक सिंह रावत समेत कई हिरासत में