'अंजुरी भर शब्द पुष्प' पुस्तक का विमोचन, जीवन के अनुभव को शब्दों में पिरोने की कोशिश
कवयित्री ऊषा झा की पुस्तक अंजुरी भर शब्द पुष्प का विमोचन मुख्य अतिथि सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण नितेश कुमार झा ने किया।
देहरादून, जेएनएन। हिन्दी भवन में कवयित्री ऊषा झा की पुस्तक 'अंजुरी भर शब्द पुष्प' का विमोचन मुख्य अतिथि सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण नितेश कुमार झा ने किया। उन्होंने पुस्तक को उत्कृष्ट लेखनी का पर्याय बताया। कार्यक्रम में पूर्व कुलपति उत्तराखंड संस्कृत विवि, हरिद्वार डॉ. सुधारानी पांडेय, पूर्व महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग डॉ. राजेंद्र कुमार पांडेय, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अनीता उप्रेती आदि ने शिरकत की।
कवयित्री ऊषा झा ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में जो कुछ भी अनुभव किया उसे शब्दों में पिरोने का प्रयास किया। समाज के हर पहलू पर लिखने का प्रयास किया है। उनका यह पहला संकलन है। कहा कि इस पुस्तक को पाठकों तक पहुंचाने के इस प्रयास में उनके पति डॉ. एसके झा, बेटे और बेटी का सहयोग रहा है।
पुस्तक का परिचय और समीक्षा वरिष्ठ साहित्यकार असीम शुक्ल ने की। हिन्दी साहित्य समिति के अध्यक्ष डॉ. रामविनय सिंह ने ऊषा झा को बधाई व शुभकामनाएं दी और पुस्तक की कई कविताओं के लिए उनकी प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन शादाब अली ने किया। इस दौरान वरिष्ठ साहित्यकार डॉली डबराल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर आइपीएस अधिकारी तृप्ति भट्ट के अलावा डॉ. तृप्ति बहुगुणा, डॉ. अंजलि नौटियाल, हिन्दी साहित्य समिति के महामंत्री हेमवती नंदन कुकरेती, राकेश बलूनी, राकेश जैन, शिवमोहन सिंह, बीना बेंजवाल, रमाकांत बेंजवाल, नदीम बर्नी, मुनीष सक्सेना आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: विरासत 2019: तबले की संगत और कथक की प्रस्तुति से जम गया रंग Dehradun News