विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवभूमि से अमित शाह की दहाड़, 'सोमनाथ मंदिर 16 बार तोड़ा, आज तोड़ने वाले गुम और हम मना रहे स्वाभिमान वर्ष'

Published: Thu, 22 Jan 2026 08:47 AM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऋषिकेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हिंदुत्व और सनातन एजेंडे पर लिए गए ...और पढ़ें

ऋषिकेश में गीता प्रेस की कल्याण पत्रिका के शताब्दी अंक के विमोचन समारोह में गृह मंत्री अमित शाह के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी l साभार: सूवि

ऋषिकेश में गीता प्रेस की कल्याण पत्रिका के शताब्दी अंक के विमोचन समारोह में गृह मंत्री अमित शाह के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी l साभार: सूवि

HighLights

  1. अमित शाह ने सीएम धामी की जमकर प्रशंसा की

  2. धामी को सनातन धर्म की अखंड जोत बताया

  3. कल्याण पत्रिका शताब्दी अंक का विमोचन किया

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। हिंदुत्व और सनातन के एजेंडे पर एक के बाद एक युगांतकारी फैसले ले रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी देश में धर्म की अखंड जोत जला रहे हैं। उन्होंने देश में देशभक्ति की भावना को जागृत किया है। कहा आज हम सोमनाथ स्वाभिमान वर्ष मना रहे हैं।

बुधवार को स्वर्गाश्रम स्थित गीता भवन में गीता प्रेस की कल्याण पत्रिका के सौ साल पूरे होने पर शताब्दी अंक का विमोचन करने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन के आरंभ में ही धामी को उत्तराखंड का लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताया और कहा कि वह धर्म की राह पर चलते हुए उसी अखंड जोत को प्रज्ज्वलित कर रहे हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के समय जब रक्षा, विदेश, व्यापार और शिक्षा नीति पश्चिमी देशों के विचारों से प्रभावित होकर बन रही थी, तब गीता प्रेस ने कल्याण पत्रिका के माध्यम से बड़ी भूमिका निभाई। कल्याण पत्रिका के हिंदू संस्कृति अंक में हिंदू धर्म, दर्शन, आचार-विचार, कला संस्कृति को जनता के सामने रखा गया।

आज पत्रिका के शताब्दी वर्ष पर इन पश्चिमी नीतियों पर यू-टर्न लगाने काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रहा है। मोदी सरकार ने साढ़े पांच सौ वर्ष बाद रामलला को अपमानजनक स्थिति से बाहर निकालकर भव्य राम मंदिर बनाया। काशी विश्वनाथ कारिडोर बनाकर देश ने बताया कि श्रद्धा की ताकत बड़ी होती है। 

16 बार मंदिर को तोड़ा

सोमनाथ मंदिर को तोड़े हुए एक हजार वर्ष पूरे हो गए। 16 बार मंदिर को तोड़ा, यह फिर बना। तोड़ने वाले आज गुम हो गए। आज हम सोमनाथ स्वाभिमान वर्ष मना रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

सनातन की रक्षा शोरगुल से नहीं, शास्त्र से संभव

गृह मंत्री ने कहा कि सात्विक संगठन शोरगुल और पैसों के प्रदर्शन से नहीं होता है। सनातन की रक्षा शोरगुल से नहीं बल्कि शास्त्र से ही हो सकती है। जब धर्म को अंधविश्वास कहना फैशन हो गया था, तब गीता प्रेस ने बिना आक्रामक भाषा के पत्रिका में विचार रखे और अपने महिमा मंडन के लिए कुछ नहीं किया।

यह भी बोले अमित शाह

  • कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया।
  • केदारनाथ बदरीनाथ धाम सहित 35 से अधिक तीर्थों में काम हो रहे हैं।
  • अंग्रेजों के समय ले जाई गई 642 से अधिक मूर्तियों को वापस लाकर फिर स्थापित किया गया।
  • मातृ भाषा में शिक्षण का अब विरोध नही हो रहा।

यह भी पढ़ें- Amit Shah Uttarakhand Visit: आज हरिद्वार में अमित शाह, कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे केंद्रीय गृहमंत्री

यह भी पढ़ें- Amit Shah in Rishikesh: अमित शाह ने 35 मिनट के भाषण में सब कुछ समेटा, सीएम धामी को कहा 'लोकप्रिय मुख्यमंत्री'

यह भी पढ़ें- 'केदारनाथ का पुनरुद्धार किया, अब 35 धामों को करेंगे रेनोवट', उत्तराखंड में अमित शाह

यह भी पढ़ें- गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे ऋषिकेश, गीता प्रेस की मासिक पत्रिका के शताब्दी वर्ष समारोह में सीएम धामी भी मौजूद