Amit Shah in Rishikesh: अमित शाह ने 35 मिनट के भाषण में सब कुछ समेटा, सीएम धामी को कहा 'लोकप्रिय मुख्यमंत्री'
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऋषिकेश में 35 मिनट के भाषण में सनातन संस्कृति, युवा पीढ़ी के झुकाव और ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की भूमिका की तारीफ भी कर गए अमित शाह। जागरण
HighLights
शाह ने सनातन संस्कृति और युवा पीढ़ी पर जोर दिया
सीएम धामी को 'लोकप्रिय मुख्यमंत्री' कहकर सराहा
ऋषिकेश में गंगा पूजन और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। करीब 35 मिनट के भाषण में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सनातन संस्कृति, युवा पीढ़ी के सनातन के प्रति झुकाव और गीता प्रेस की ओर से किए जा रहे कामों पर फोकस रखा। अपने अंदाज में वह मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की भूमिका की तारीफ भी कर गए।
बुधवार शाम करीब साढ़े तीन बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हेलीकाप्टर आयोजन स्थल के पास उतरा। उसके बाद वह गंगा पूजन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। गंगा पूजन और अन्य धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने के बाद आयोजकों, संत, महंतों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। संबोधन करने वाले वक्ताओं की लिस्ट छोटी रही।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने अपनी बात रखी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जब संबोधन के लिए मंच संभाला तो पूरे जोश के साथ कहा कि मेरा साथ बोलिए भारत माता जय। इस दौरान पूरा पंडाल भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। संबोधन में पहला नाम सीएम पुष्कर सिंह का नाम लिया।
उन्हें लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि उन्होंने पूरे देश में देश भक्ति को जागृत किया। इसके बाद संतों का नाम लिया। मंच पर ही मौजूद गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को अपना मित्र और लोकप्रिय सांसद बताया।
यह भी पढ़ें- 'केदारनाथ का पुनरुद्धार किया, अब 35 धामों को करेंगे रेनोवट', उत्तराखंड में अमित शाह
यह भी पढ़ें- गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे ऋषिकेश, गीता प्रेस की मासिक पत्रिका के शताब्दी वर्ष समारोह में सीएम धामी भी मौजूद
