विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'केदारनाथ का पुनरुद्धार किया, अब 35 धामों को करेंगे रेनोवट', उत्तराखंड में अमित शाह

Published: Wed, 21 Jan 2026 06:18 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऋषिकेश में गीता प्रेस की कल्याण पत्रिका के शताब्दी अंक का विमोचन किया। उन्होंने ...और पढ़ें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह. Jagran

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह. Jagran

HighLights

  1. अमित शाह ने गीता प्रेस की कल्याण पत्रिका का विमोचन किया

  2. नेहरू की नीतियों के विपरीत पत्रिका ने हिंदू धर्म बचाया

  3. केदारनाथ के बाद 35 धामों का होगा जीर्णोद्धार

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू के शासनकाल में जब नीतियां पाश्चात्य विचारों से प्रभावित होकर गढ़ी जा रही थी तब गीता प्रेस ने कल्याण पत्रिका के जरिए हिंदू धर्म, दर्शन, आचार-विचार, कला संस्कृति को जनता के सामने रखा।

आज पत्रिका के शताब्दी वर्ष पर इन नीतियों पर यू-टर्न लगाने काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से चल रहा है। साढ़े पांच सौ साल बाद रामलला को अपमानजनक स्थिति से बाहर निकालकर भव्य राम मंदिर बनाया गया।

उन्‍होंने कहा कि केदारनाथ का पुनरुद्धार किया है अब बदरीनाथ समेत 35 धामों को रेनोवेट करेंगे।

बुधवार को पौड़ी जिले के स्वर्गाश्रम स्थित गीता भवन में गीता प्रेस की कल्याण पत्रिका के सौ साल पूरे होने पर शताब्दी अंक का गृह मंत्री अमित शाह ने विमोचन किया।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद जवाहर लाल नेहरू के शासनकाल में रक्षा, विदेश, व्यपार,शिक्षा नीति पश्चिम के विचारों से प्रभावित होकर बन रही थी, तब भी कल्याण पत्रिका ने अपनी भूमिका निभाई। सनातन धर्म के हर आदर्श को जनता के सामने रखा। पिछले ग्यारह साल में कई काम हुए।

यह भी पढ़ें- गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे ऋषिकेश, गीता प्रेस की मासिक पत्रिका के शताब्दी वर्ष समारोह में सीएम धामी भी मौजूद

यह भी पढ़ें- सीएम उमर अब्दुल्ला ने गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में की मुलाकात, जम्मू-कश्मीर के विकास और सुरक्षा मुद्दों पर हुई चर्चा