विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम उमर अब्दुल्ला ने गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में की मुलाकात, जम्मू-कश्मीर के विकास और सुरक्षा मुद्दों पर हुई चर्चा

Published: Mon, 19 Jan 2026 11:50 PM (IST)

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के मौजूदा ...और पढ़ें

सीएम उमर अब्दुल्ला ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात (फाइल फोटो)

सीएम उमर अब्दुल्ला ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात (फाइल फोटो)

HighLights

  1. उमर अब्दुल्ला ने अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की

  2. जम्मू-कश्मीर के विकास और सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा हुई

  3. राज्य का दर्जा बहाली और चुनावों पर भी बात हुई

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने जम्मू कश्मीर के मौजूदा विकासात्मक और सुरक्षा परिदृश्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

बता दें, उमर अब्दुल्ला और गृहमंत्री अमित शाह में यह साल 2026 की पहली बैठक है। जम्मू कश्मीर में आगामी दो फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले दोनों नेताओं के इस मुलाकात को स्थानीय राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में अहमियत दी जा रही है।

मुख्यमंत्री कार्यालय व केंद्रीय गृहमंत्री कार्यालय की ओर से इस मुलाकात के दौरान हुई चर्चा को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय से एक्स पर सिर्फ यह जानकारी दी गई है कि दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री के साथ बैठक में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर से जुड़े मामलों पर चर्चा की है।

करीब एक घंटा चली बैठक में माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने जम्मू-कश्मीर के नागरिकों, खासकर व्यापारियों और छात्रों पर देश के विभिन्न भागों में होने वाले हमलों, देश के विभिन्न राज्यों में बंदी जम्मू कश्मीर के बंदियों व कैदियों और जम्मू कश्मीर के लिए बाढ़ राहत पैकेज के मुद्दे पर चर्चा की है।

इसके अलावा जम्मू कश्मीर में निकट भविष्य में संभावित पंचायत व नगर निकाय चुनाव, आगामी बजट सत्र से संबंधित मुद्दों और जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा लौटाए जाने के अहम मुद्दे पर भी बातचीत हुई है।