विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में राजमार्गों और आल वेदर रोड से जुडेंगे सभी गांव, जानिए क्या है योजना

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Wed, 10 Nov 2021 08:56 AM (IST)

पुलिस लाइन में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड ...और पढ़ें

उत्तराखंड में राजमार्गों और आल वेदर रोड से जुडेंगे सभी गांव, जानिए क्या है योजना।
उत्तराखंड में राजमार्गों और आल वेदर रोड से जुडेंगे सभी गांव, जानिए क्या है योजना।

जागरण सवंददाता, देहरादून। राज्य स्थापना दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव और केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। पिछले पांच साल में केंद्र सरकार ने लगभग एक लाख करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाएं प्रदेश के लिए स्वीकृत की हैं। अब 2025 तक उत्तराखंड के प्रत्येक गांव को लिंक मार्गों के माध्यम से बड़े राजमार्गों और आल वेदर रोड से जोड़ने की तैयारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ों पर औद्योगिक विकास के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा और पलायन की समस्या से उत्तराखंड को मुक्ति दिलाकर पहाड़ की जवानी को पहाड़ के काम लाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व में सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित सिखों के पवित्र धर्मस्थल हेमकुंड साहिब को शीघ्र ही रोपवे से जोड़ा जाएगा। इसी योजना के अंतर्गत 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम तक केबल कार से पहुंचा जा सकेगा।

राज्य सरकार नैनीताल में स्थित कैंचीधाम के विकास के लिए भी काम कर रही है। यहां 60 करोड़ से अधिक के विकास कार्य किए जाने हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उत्तराखंड अतुलनीय प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश के लिए पर्यटन, आयुष, वेलनेस, आइटी, सौर उर्जा सहित सर्विस सेक्टर पर विशेष फोकस किया जा रहा है। सीमांत तहसीलों के लिए 'मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना' शुरू की गई है व सभी न्याय पंचायतों में क्लस्टर आधारित एप्रोच पर ग्रोथ सेंटर बनाए जा रहे हैं।

वोकल फार लोकल पर आधारित 'एक जनपद दो उत्पाद' योजना से स्थानीय व्यक्तियों के लिए स्वरोजगार के अवसर पैदा करने की कोशिश की जा रही है। सरकार की ओर से शुरू की गई होम स्टे योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

यह भी पढें- उत्तराखंड: शासन के निर्देश के बाद भी नहीं भरे सड़कों के गड्ढे, जिलों को फिर भेजा गया पत्र