विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में एक अप्रैल से महंगी हुई शराब, दामों में की गई है इतने रुपयों की वृद्धि

Published: Tue, 31 Mar 2026 11:52 PM (IST)

उत्तराखंड में नए वित्तीय वर्ष से शराब के दाम 10 से 20 रुपये बढ़ेंगे। आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल के अनुसार, ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। बुधवार से शुरू हो रहे नये वित्तीय वर्ष से शराब के दाम भी बढ़ जाएंगे। हालांकि, इस बार शराब के दामों में मामूली वृद्धि की जा रही है।

वहीं, इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले देर रात तक विभाग ने बीते वर्ष के मुकाबले 250 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली कर ली थी।

आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश में करीब 700 शराब की दुकानों का संचालन किया जा रहा है।

एक आध को छोड़कर सभी दुकानों का सफलतापूर्वक आवंटन और नवीनीकरण कर लिया गया है।

आयुक्त के अनुसार नए वित्तीय वर्ष में शराब के दामों में वृद्धि होगी, लेकिन यह 10 से 20 रुपये के बीच रहेगी। देशी शराब में किसी तरह की वृद्धि नहीं हो रही है। वृद्धि का प्रभाव मामूली रूप से अंग्रेजी शराब पर रहेगा।

शराब की दरों का निर्धारण संबंधित कंपनियों की तरफ से भी किया जाता है। ऐसे में संभव है कि कुछ ब्रांड के दाम कम भी हो जाएं।

आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल के अनुसार नए वित्तीय वर्ष के लिए करीब 5400 करोड़ का राजस्व लक्ष्य तय किया गया है।

इसमें से 2600 करोड़ का लक्ष्य दुकानों के सेटलमेंट से हासिल कर लिया गया है। राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी जिलों को प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में महंगा हुआ सफर: भगवानपुर और बहादराबाद टोल प्लाजा पर दरों में हुई वृद्धि

यह भी पढ़ें- लखनऊ-रायबरेली का सफर हुआ महंगा, टोल टैक्स की नई लिस्ट जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।