बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड की फिल्म नीति पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने उनके आवास पर भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड की नई ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके शासकीय आवास पर प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने इसे आत्मीय भेंट बताते हुए कहा कि इस अवसर पर प्रदेश की नई फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की अपार संभावनाओं तथा उत्तराखंड को देश के प्रमुख फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।
उत्तराखंड की नैसर्गिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अनुकूल फिल्म नीति के कारण प्रदेश फिल्म निर्माताओं की पसंदीदा लोकेशन के रूप में उभर रहा है।
हमारा प्रयास उत्तराखंड को फिल्म निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना है।
यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग, उमड़ी प्रशंसकों की भारी भीड़
यह भी पढ़ें- मसूरी में सुपर स्टार अक्षय कुमार, माल रोड पर राशी खन्ना संग शूट किए सीन... एक झलक पाने को उमड़ी भीड़
