विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऋषिकेश में अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग, उमड़ी प्रशंसकों की भारी भीड़

Published: Sat, 17 Oct 2026 12:13 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने ऋषिकेश और शिवपुरी में अपनी फिल्म के कई दृश्यों और एक गाने की शूटिंग की, प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक फिल्म की शूटिंग के लिए ऋषिकेश व शिवपुरी पहुंचे। ऋषिकेश में रामा पैलेस़, शिवपुरी और मालाकुंठी पुल पर अक्षय कुमार ने कई दृश्य फिल्माए। इस दौरान अक्षय कुमार के प्रशंसक उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे।

शुक्रवार को ऋषिकेश पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म शूटिंग की चर्चाएं इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होती रही। अक्षय कुमार की शूटिंग लोकेशन की सूचना मिलते ही कई प्रशंसक आनन-फानन में मौके पर पहुंचे, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था सख्त होने के कारण प्रशंसकों को उचित दूरी से आगे बढ़ने नहीं दिया गया।

प्रशंसक अक्षय कुमार की एक झलक पाने के लिए लंबा इंतजार करते नजर आए। शिवपुरी के समीप मालाकुंठी पुल पर नैसर्गक सौंदर्य के बीच शूटिंग के दौरान कई प्रशंसकों ने अक्षय कुमार व अभिनेत्री के शूट का दृश्य अपने फोन में कैद किया। यहां एक गाना भी फिल्माया गया। प्रशंसकों ने इन फोटो को इंटरनेट मीडिया पर साझा कर अपनी खुशी जाहिर की।

यह भी पढ़ें- मसूरी में सुपर स्टार अक्षय कुमार, माल रोड पर राशी खन्ना संग शूट किए सीन... एक झलक पाने को उमड़ी भीड़