अक्षय कुमार ने की मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात, उत्तराखंड बनेगा प्रमुख फिल्म डेस्टिनेशन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश की नई फिल्म नीति और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म डेस्टिनेशन बनाने पर चर्चा हुई।

HighLights
अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से देहरादून में मुलाकात की।
नई फिल्म नीति और फिल्म डेस्टिनेशन पर हुई चर्चा।
उत्तराखंड फिल्म निर्माताओं का पसंदीदा स्थल बन रहा है।
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को शासकीय आवास में फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने मुलाकात की। अक्षय कुमार, पहाड़ों की रानी मसूरी और तीर्थनगरी ऋषिकेश में अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए आए थे।
मुख्यमंत्री धामी ने मुलाकात को आत्मीय बताते हुए कहा कि इस अवसर पर प्रदेश की नई फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की अपार संभावनाओं और उत्तराखंड को देश का प्रमुख फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के संबंध में चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की नैसर्गिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अनुकूल फिल्म नीति के कारण प्रदेश फिल्म निर्माताओं की पसंदीदा लोकेशन के रूप में उभर रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास उत्तराखंड को फिल्म निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के नए राज्यपाल डा. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे देहरादून, सोमवार को लेंगे शपथ
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड सड़क मरम्मत: देहरादून फिसड्डी, राष्ट्रीय राजमार्गों की स्थिति चिंताजनक
