विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एम्स ऋषिकेश का छठा दीक्षा समारोह 23 अप्रैल को, उपराष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि; 386 छात्रों को मिलेंगी डिग्रियां

Published: Tue, 21 Apr 2026 05:55 PM (GMT+05:30)

एम्स ऋषिकेश में गुरुवार को 6वां दीक्षा समारोह आयोजित होगा, जिसमें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि होंगे। इस समारोह में ...और पढ़ें

एम्स में पत्रकारों से वार्ता करतीं कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह, साथ में डीन एकेडमिक प्रो. सौरभ वार्ष्णेय। एम्स

एम्स में पत्रकारों से वार्ता करतीं कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह, साथ में डीन एकेडमिक प्रो. सौरभ वार्ष्णेय। एम्स 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में गुरुवार 23 अप्रैल को छट दीक्षा समारोह आयोजित होगा। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के तौर पर समारोह में मौजूद रहेंगे।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक) अनुप्रिया पटेल भी उपस्थित रहेंगे।

मंगलवार को एम्स परिसर में समारोह को लेकर कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह, डीन एकेडमिक प्रो. सौरभ वार्ष्णेय ने पत्रकार वार्ता की। कार्यकारी निदेशक ने बताया कि छठवें दीक्षा समारोह में संस्थान के विभिन्न पाठ्यक्रमों के 386 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी।

दीक्षा समारोह में एमबीबीएस (बैच 2019 सहित पूर्व बैच के 2 छात्र), बीएससी नर्सिंग (बैच 2021), एमडी/एमएस/एमडीएस (बैच जुलाई 2022 एवं जनवरी 2023), एमएससी नर्सिंग (बैच 2023), एमएससी. मेडिकल (बैच 2022), एमपीएच (बैच जनवरी 2024), डीएम/एमच. (बैच जुलाई 2022 एवं जनवरी 2023) और पीएचडी के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।

कुल 23 पदक प्रदान किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 13 स्वर्ण, 5 रजत एवं 5 कांस्य पदक शामिल हैं।

  • सबसे ज्यादा पदक पाने वाले एमबीबीएस के छात्र डा. देवांग अग्रवाल हैं। जिनको सात सर्टिफिकेट आफ़ ऑनर एवं एक सर्टिफिकेट आफ़ एक्सीलेंस भी मिल रहा है।
  • दूसरे स्थान पर छात्रा डा. रश्मीत कौर हैं, जिनको दो सर्टिफिकेट आफ़ एप्रीसिएशन एवं तीन सर्टिफिकेट आफ़ आनर भी मिल रहे हैं।

कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने संस्थान की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि संस्थान वर्तमान में 49 विभागों के माध्यम से सुपर-स्पेशियलिटी एवं उभरते स्वास्थ्य क्षेत्रों में सेवाएं प्रदान कर रहा है।

संस्थान ने अब तक 1.5 लाख से अधिक सर्जरी, 7,000 से अधिक नवजात उपचार तथा हजारों टेलीमेडिसिन परामर्श सफलतापूर्वक संपन्न किए हैं।

यह भी पढ़ें- ड्रोन बना जीवनरक्षक, 30 मिनट में एम्स ऋषिकेश से 50 KM दूर पहाड़ पर पहुंचाई ढाई किलो दवा

यह भी पढ़ें- एम्स ऋषिकेश में खुले मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी विभाग, CM धामी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर किया अनुरोध