विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एम्‍स के निदेशक डॉक्‍टर राजकुमार ने दिया इस्‍तीफा

By gaurav kalaEdited By:
Published: Sat, 02 Jul 2016 11:41 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2016 11:44 PM (IST)

डॉ राजकुमार ने एक माह पूर्व केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय को अपना त्याग पत्र भेज दिया था। आज उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया।

News Article Hero Image

ऋषिकेश, [जेएनएन]: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश के निदेशक डॉक्टर राजकुमार ने इस्तीफा दे दिया है उनके स्थान पर एम्स जोधपुर के निदेशक डॉक्टर संजय मिश्रा ने आज कार्यभार संभाल लिया।
ऋषिकेश में एम्स की स्थापना के बाद चार वर्ष पूर्व निदेशक के रूप में प्रोफेसर डॉक्टर राजकुमार की नियुक्ति हुई थी। इन चार वर्षों में संस्थान ने स्वयं को साबित करने में सफलता अर्जित की। पिछले दो वर्षों में संस्थान के भीतर राजनीतिक हस्तक्षेप और निदेशक व ठेकेदारों के बीच विवाद चलता रहा।

पढ़ें:-ट्रेन में सफर के दौरान चुराती थी मोबाइल, पकड़ी गई तो पुलिस से बोली ये...
निदेशक डॉ राजकुमार ने कई बार इन मामलों में पुलिस को शिकायत की, मगर कोई कार्यवाही नहीं हुई। राजकुमार ने एक माह पूर्व केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय को अपना त्याग पत्र भेज दिया था। आज उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया।
एम्स के पीआरओ डॉ हरीश थपलियाल ने बताया की फिलहाल एम्स जोधपुर के निदेशक डॉ संजीव मिश्रा को यहां का अतिरिक्त कार्यभार सोपा गया है। आज देर सायं चार्ज लेने के बाद डॉ मिश्रा वापस जोधपुर लौट गए है।

पढ़ें-मिठाई के डिब्बे में ला रही थी चरस, ऐसे आई पकड़ में