विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दून की वसुंधरा जरूरतमंदों को बांट रहीं मास्‍क, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने की तारीफ

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 09 Jun 2020 06:19 PM (IST)

बॉलीवुड फैशन डिजाइनर वसुंधरा जोशी घर पर ही मास्क बनाकर गरीब व असहाय लोगों में बांट रही है। उनके इस ...और पढ़ें

दून की वसुंधरा जरूरतमंदों को बांट रहीं मास्‍क, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने की तारीफ
दून की वसुंधरा जरूरतमंदों को बांट रहीं मास्‍क, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने की तारीफ

देहरादून, जेएनएन। लॉकडाउन अवधि में ऑफिस बंद होने पर अधिकांश लोगों की अलग-अलग प्रतिभाएं उभरकर सामने आई हैं। किसी ने जरूरतमंदों की मदद की। इन्हीं लोगों में से एक है देहरादून निवासी बॉलीवुड फैशन डिजाइनर वसुंधरा जोशी। जो घर पर ही मास्क बनाकर गरीब व असहाय लोगों में बांट रही है। उनके इस कार्य के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी उनकी प्रशंसा की है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा कि उन्हें यह देखकर खुशी हो रही है कि लोग अपनी क्षमतानुसार गरीबों की सहायता कर रहे हैं। देहरादून निवासी वसुंधरा ने घर से ही अलग-अलग कपड़े से मास्क डिजाइन करके बनाए है। जिन्हें वह गरीबों में बांट रही है।

अब तक बांटे 300 मास्क

वसुंधरा जोशी ने बताया कि  कोरोना महामारी से बचने में मास्क इस समय मुख्य भूमिका निभा रहा है। लेकिन समाज में एक ऐसा वर्ग भी है जो न तो मास्क बना सकता है और न ही खरीद सकता है। इसलिए उन्होंने घर पर ही कॉटन के कपड़े से मॉस्क बनाना शुरू किया। जिन्हें पर झुग्गी झोंपड़ियों में जाकर निश्शुल्क बांट रही है। वह अब तक 300 से अधिक मास्क वितरित कर चुकी है। वसुंधरा के अनुसार मास्क बनाने के लिए उन्हें उनकी मां ने प्रेरणा मिली है।

घर से ही करवाएं मैग्जीन शूट

वसुंधरा ने बताया कि उन्हें शुरू से ही डिजाइनर बनने का शौक था। लेकिन जब वह मॉडल्स को अपने डिजाइन किए कपड़ों में मैग्जीन के कवर फोटो पर देखती थी तो उनमें  हमेशा क्रिएटिव डायरेक्टर की भूमिका निभाने की इच्छा पैदा होती थी। जिसे उन्होंने लॉकडाउन  की इस अवधि में पूरा किया। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों में रह रही मॉडल्स से संपर्क कर उन्हें घर पर ही शूट करने के लिए प्रेरित किया और फिलहाल वह डिजीटल मैग्जीन सहित कई मैग्जीन में बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर काम कर रही है। बता दें वसुंधरा लॉकडाउन से एक दिन पहले ही घर पहुंची थी।

यह भी पढ़ें: शिलॉन्ग हॉलिडे होम में शरारतों से गुदगुदा रहे हैं दून के प्रज्ज्वल

खुद की वेबसाइट करेंगी लांच

देहरादून के चकराता रोड निवासी वसुंधरा ने बताया कि वह बहुत जल्द अपनी खुद की वेबसाइट शुरू करने वाली है। जिसके माध्यम से युवा वर्ग स्टाइल और डिजाइन के संबंध में अपना ज्ञानवर्धन कर सकता है। बता दें वसुंधरा जोशी डीआइटी यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग कर रही थी जिन्होंने डिजाइनर बनने के लिए इंजीनियरिंग छोड़ दी थी।

यह भी पढ़ें: जुबिन का नया गाना मेरी आशिकी रिलीज, इंटरनेट पर मचा रहा खूब धमाल

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।