विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभिनेता शशि कपूर का निधन, लोगों के दिलों में हमेशा करेंगे राज

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Mon, 04 Dec 2017 07:20 PM (IST)Updated: Mon, 04 Dec 2017 09:02 PM (IST)

फेमस स्टार शशि कपूर के निधन से उत्तराखंड भी शोक व्याप्त है। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए फिल्म इंडस्ट्री में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।

अभिनेता शशि कपूर का निधन, लोगों के दिलों में हमेशा करेंगे राज
अभिनेता शशि कपूर का निधन, लोगों के दिलों में हमेशा करेंगे राज

देहरादून, [जेएनएन]: बॉलीवुड के फेमस स्टार शशि कपूर दुनिया को अलविदा कह गए हैं। लंबी बीमारी के बाद उन्होंने मुंबर्इ के एक अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। 79 साल के शशि कपूर के निधन की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ ही उनके फैंस में भी शोक व्याप्त है। 

अभिनेता शशि कपूर के निधन की खबर सुनकर उत्तराखंड में उनके फैंस भी बेहद आहत हुए हैं। राजधानी देहरादून के डोर्इवाला स्थित शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर डॉक्टर तलवार ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि सदाबहार कलाकार शशि कपूर से उनकी जनवरी 1988 में  राजस्थान में मुलाकात हुई थी, उन्होंने कहा कि आज भी वो यादें उनके जेहन में हैं। उन्होंने उस वक्त शशि कपूर की ली गई फोटो को शेयर करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी।

अभिनेता शशि कपूर ने बचपन में ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख दिया था। उनकी बड़े पर्दे पर बतौर हीरो एंट्री 1961 में फिल्म धर्म पुत्र से हुर्इ थी। फिल्म चोरी मेरा काम, फांसी, दीवार और त्रिशूल जैसी कर्इ फिल्में कर उन्होंने दर्शकों के दिल में अपनी एक खास जगह बना ली थी। दैनिक जागरण परिवार इस महान शख्सियत को भावभीनी श्रद्धांजलि देता है। 

यह भी पढ़ें: नगर पंचायत के प्रथम चेयरमैन और भाजपा के वरिष्ठ नेता आत्मराम का निधन 

यह भी पढ़ें दुनिया को अलविदा कह गए राज्य आंदोलनकारी वेद उनियाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।