विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्राणायाम से बीमारी को ठीक करने का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

Published: Wed, 28 Jan 2026 12:47 AM (IST)

आध्यात्मिक गुरु बताकर और प्राणायाम के जरिये बीमारियों को ठीक करने का झांसा देकर दिल्ली निवासी कथित स्वामी ने युवती ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. दिल्ली निवासी आरोपित ने खुद को आध्यात्मिक गुरु बताकर किया युवती से कई बार किया दुष्कर्म 

  2. पीड़िता की इस मामले में एसएसपी को दिया था शिकायत पत्र , पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर की कार्रवाई

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। आध्यात्मिक गुरु बताकर और प्राणायाम के जरिये बीमारियों को ठीक करने का झांसा देकर दिल्ली निवासी कथित स्वामी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

आरोप है कि आरोपित ने युवती को दवा के नाम पर धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़िता ने इस मामले में एसएसपी को शिकायती पत्र दिया था। शिकायत में बताया कि इंटरनेट मीडिया पर उसने स्वामी राज विभु उर्फ राजीव रंजन निवासी महालक्ष्मी अपार्टमेंट सेक्टर 2, प्लाट नंबर चार, द्वारका नई दिल्ली के वीडियो देखे थे।

जिसमें वह प्राणायाम से कई बीमारियों को ठीक करने का दावा करते नजर आए। आध्यात्मिक प्रवृत्ति और कुछ शारीरिक समस्याओं से पीड़ित होने के चलते उसने उनका आनलान कोर्स ज्वाइन किया। काशी में उनके सत्संग में भी पीड़िता शमिल हुई।

पीड़िता के अनुसार आरोपित के पहनावे और बातों से प्रभावित होकर उसने अपनी व्यक्तिगत समस्याएं साझा की तो आरोपित ने अपना मोबाइल नंबर देकर संपर्क करने को कहा। उसके बाद दिल्ली से आरोपित उसे कार से ऋषिकेश लेकर आया।

पिछले साल चार मार्च को आरोपित ने उसे एक होटल में शरीर में दोष बताकर दवा के नाम पर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। जिसके बाद वह बेहोशी हो गई। उसके बाद आरोपित ने उससे शारीरिक संबंध बनाए और वहां से वापस दिल्ली चला गया।

पीड़ित ने आरोपित बाबा को फोन किया तो उसने पिछले जन्मों का संबंध बताया और विवाह का प्रस्ताव रखा। उसके बाद छह मार्च को वीरभद्र स्थित एक मंदिर में बुला कर उसकी मांग में सिंदूर भरा।

उसके बाद भी कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में दुष्कर्म कांड मामले में बड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर और पांच चौकी प्रभारी सस्पेंड

यह भी पढ़ें- शोहदे के डर से अपने ही घर में छात्रा नजरबंद, घर में घुसकर तमंचा सटाकर किया दुष्कर्म का प्रयास