शोहदे के डर से अपने ही घर में छात्रा नजरबंद, घर में घुसकर तमंचा सटाकर किया दुष्कर्म का प्रयास
कौशांबी में एक छात्रा शोहदे के डर से घर में कैद है। आरोपित राहुल, जो पहले अश्लील वीडियो प्रसारित करने ...और पढ़ें

कौशांबी में एक शोहदे ने छात्रा के घर में धुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया।
HighLights
कौशांबी जेल से जमानत पर छूटने के बाद भी आदत में नहीं आया सुधार
छात्रा का अश्लील वीडियो प्रसासित करने पर जेल जा चुका है आरोपित
जागरण संवाददाता कौशांबी। एक शोहदे की हरकत के कारण छात्रा अपने ही घर में नजरबंद होकर रहने को विवश है। डर की वजह से छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। इसे लेकर मनबढ़ आरोपित ने अपने साथी के साथ पीड़िता के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर तमंचा सटाकर गोली मार देने की धमकी दी।
पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा
उल्लेखनयी है कि आरोपित कुछ दिन पहले छात्रा का अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में जेल गया था। जेल से जमानत पर छूटा है। इस संबंध में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है।
छात्रा के पिता मजदूर व मां लगवाग्रस्त
मंझनपुर कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाला छात्रा का कहना है कि उसके पिता मजदूरी करते हैं। मां लकवाग्रस्त है। आरोप है कि कोखराज निवासी राहुल पुत्र रोशन ने उसका वीडियो एडिट कर अश्लील बनाया फिर उसे इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया था। दैनिक जागरण प्रसारित वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
दुष्कर्म का प्रयास व जान से मारने की धमकी
छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने राहुल के खिलाफ मुकदमा कायम कर जेल भेजा। इसी बात को लेकर राहुल की मां व बड़े भाई ने सुलह करने का दबाव बनाया। पांच लाख लेने का दबाव बनाया। इसके बाद आरोपित जमानत पर छूटा तो उसने फिर से वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित किया। 24 जनवरी को राहुल बाइक से अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंचा व उसे तमंचा सटाते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। पिता व इकलौते भाई को जान से मारने की धमकी दी।
क्या कहते हैं इंस्पेक्टर?
इसे लेकर छात्रा बेहद डरी-सहमी है। घटना की शिकायत पर पुलिस से की गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि आरोपित राहुल सहित तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। प्रकरण की जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके हिसाब से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
