विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव में ABVP का परचम, 110 से अधिक कॉलेजों में प्रमुख पदों पर जीत

Published: Tue, 29 Sep 2026 10:49 PM (IST)

एबीवीपी ने उत्तराखंड छात्रसंघ चुनावों में 110 से अधिक महाविद्यालयों में अध्यक्ष और महासचिव जैसे प्रमुख पदों पर शानदार जीत ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। प्रदेश में मंगलवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अधिकतर महाविद्यालयों में महत्वपूर्ण पदों पर जीत दर्ज कर परचम लहराया। प्रदेश के 110 से अधिक महाविद्यालयों में उसके प्रत्याशियों ने अध्यक्ष, महासचिव और अन्य प्रमुख पदों पर विजय हासिल की।

प्रदेश के कई महाविद्यालयों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और निर्दल के बीच टक्कर देखने को मिली। यहां एनएसयूआइ प्रत्याशियों को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। अधिकतर निर्दल प्रत्याशी एबीवीपी और एनएसयूआइ से रुष्ट होकर मैदान में उतरे थे।

प्रदेश के 119 राजकीय, 14 सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों परिसरों में छात्रसंघ चुनाव कराए गए। राजधानी देहरादून के डीएवी पीजी कालेज में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के नवदीप राणा ने जीत दर्ज की।

अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के नवदीप राणा, एनएसयूआइ के सौरभ सेमवाल को पराजित किया। मतदान और मतगणना के दौरान एनएसयूआइ का पुलिस के साथ जमकर टकराव भी देखने को मिला, लेकिन पुलिस ने विवाद को शांत करवा दिया।

एमपीजी कालेज मसूरी में भी एबीवीपी ने अध्यक्ष, महासचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि समेत तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की। वहीं डीबीएस कालेज में अध्यक्ष पद एनएसयूआइ और सचिव पद निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में गया।

एसजीआरआर पीजी कालेज में एबीवीपी के तीन प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए थे। गढ़वाल मंडल के परिणामों में अलग-अलग महाविद्यालयों में एबीवीपी, एनएसयूआइ और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रहा।

टिहरी के 13 महाविद्यालयों में एबीवीपी ने छह, एनएसयूआइ ने चार और निर्दलीय प्रत्याशियों ने तीन महाविद्यालयों में अध्यक्ष पद जीता। उत्तरकाशी के छह महाविद्यालयों में एनएसयूआइ और ओम-आर्यन ग्रुप ने दो-दो तथा एबीवीपी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने एक-एक अध्यक्ष पद जीता।

कुमाऊं मंडल में भी एबीवीपी और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। मंडल के 46 महाविद्यालयों में एबीवीपी ने 21, निर्दलीय प्रत्याशियों ने 19 और एनएसयूआइ ने छह महाविद्यालयों में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

एबीवीपी के विजयी प्रत्याशियों को सीएम धामी ने दी बधाई

एबीवीपी ने विभिन्न कालेजों में मिली जीत पर जमकर धमाल मचाया और विजयी जुलूस निकाला। प्रदेश के महाविद्यालयों में हुए छात्रसंघ चुनावों में शानदार जीत दर्ज करने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

युवाओं की इस हुंकार ने स्पष्ट कर दिया है कि देवभूमि की युवाशक्ति राष्ट्रवादी विचारधारा और छात्रहित के प्रति समर्पित संगठन के साथ खड़ी है ना कि ‘झूठ की गूंज’ से युवाओं को भ्रमित करने वाली सोच के साथ। यह परिणाम उन ताकतों के लिए भी स्पष्ट संदेश है।

यह भी पढ़ें- देहरादून के डीएवी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में धांधली का आरोप, कांग्रेस ने फूंका प्रशासन का पुतला

यह भी पढ़ें- साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि