विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरकार के खिलाफ आप पार्टी का हल्ला बोल, कृषि कानून के खिलाफ 23 को करेगी विधानसभा का घेराव

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sun, 20 Sep 2020 05:46 PM (IST)

आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से किसान मजदूर व्यापारी विरोधी है। ...और पढ़ें

सरकार के खिलाफ आप पार्टी का हल्ला बोल, कृषि कानून के खिलाफ 23 को करेगी विधानसभा का घेराव
सरकार के खिलाफ आप पार्टी का हल्ला बोल, कृषि कानून के खिलाफ 23 को करेगी विधानसभा का घेराव

हरिद्वार(रुड़की), जेएनएन। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से किसान, मजदूर, व्यापारी विरोधी है। संसद के अंदर कृषि सुधार के नाम पर काला कानून पास किया है। इस कानून को आप स्वीकार नहीं करेगी। 23 सितंबर को उत्तराखंड की विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर जितेन्द्र मलिक ने अपने समर्थकों के साथ आप की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व में भी वह आप में पदाधिकारी रह चुके हैं। 

हरिद्वार जिले के आजादनगर में रविवार को ज्योतिबा फूले धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा और कांग्रेस के मंसूबों को समझ चुकी है। उत्तराखंड के अंदर दोनों ही पार्टियों ने शासन किया लेकिन एक भी समस्या हल नहीं हुई। आज प्रदेश में पलायन सबसे अधिक है। 

लॉकडाउन के दौरान विभिन्न राज्यों से लौटे प्रवासियों के लिए मौजूदा सरकार एक भी रोजगार नहीं दिला पाई है। मुख्यमंत्री रोजगार दिलाने के नाम पर केवल घोषणाएं कर रहे हैं। दिल्ली के अंदर आम आदमी पार्टी की सरकार है। वहां का आमजन खुशहाल है। बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मूलभूत सुविधाएं केजरीवाल सरकार ने देने का काम किया है।

यह भी पढ़ें: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत बोले, कृषि बिल पर अपने ही जाल में फंसी कांग्रेस

लोकसभा प्रभारी श्रीचंद बोहरा ने कहा कि जो नेता उत्तराखंड को गाली देता है। वह चैंपियन नहीं हो सकता है। उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। वरिष्ठ नेता शारिक अफरोज ने कहा कि जनता को उसका हक केवल आप ही दिलवा सकती है। दिल्ली में आप की सरकार से पहले तमाम घोटाले सुर्खियां बनते थे, लेकिन आज वह के स्कूल, अस्पताल में मिल रही सुविधाएं सुखियां बनती है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता महक सिंह, पंकज पैन्यूली, हेमा भंडारी, मनोज द्विवेदी, नवीन मारिया, सुनील सिंघल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Assembly Monsoon Session: विधानभवन के सभामंडप में ही होगा विधानसभा का मानसून