विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विदेश में नौकरी का झांसा देकर ठगी, यूपी के शख्स ने महिला से 23 लाख रुपये हड़पे

Published: Sun, 10 Nov 2024 06:00 PM (IST)

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति ने उत्तराखंड की एक महिला से 2359400 रुपये ...और पढ़ें

व्यक्ति ने महिला से लाखों रुपये की ठगी कर ली। (प्रतीकात्मक तस्वीर) जागरण।
व्यक्ति ने महिला से लाखों रुपये की ठगी कर ली। (प्रतीकात्मक तस्वीर) जागरण।

HighLights

  1. नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी
  2. विदेश में नौकरी दिलाने का दिया था झांसा
  3. डीजीपी से शिकायत के बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता, विकासनगर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले एक व्यक्ति ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर उत्तराखंड की एक महिला से 23,59,400 रुपये हड़प लिए। जब महिला ने पैसे व पुत्र के कागजात वापस मांगे तो आरोपी ने मां बेटे को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने डीजीपी से शिकायत की। डीजीपी के निर्देश पर कोतवाली विकासनगर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

डाकपत्थर निवासी ममता ने पुलिस महानिदेशक से विदेश में नौकरी दिलाने का लालच देकर धोखाधड़ी कर 23 लाख 59,400 रुपये हड़पकर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में एक व्यक्ति की लिखित शिकायत की। कहा कि उसके पुत्र ओजस चौहान ने होटल मैनेजमेन्ट का डिप्लोमा किया हुआ है। उसका व उसके पुत्र का सम्पर्क नीरज उर्फ साहिल निवासी अल्हैयारपुर अकबराबाद कोतवाली जिला बिजनौर यूपी से लगभग चार वर्ष पूर्व हुआ था, जिसने पुत्र ओजस को विदेश में नौकरी दिलाने का लालच दिया और विश्वास दिलाते हुए कहा कि वह कई लोगों की नौकरी विदेश में लगवा चुका है।

व्यक्ति ने महिला के साथ ही ठगी

आरोपी ने बताया था कि वह जयपुर में बिजनेस करता है। उसकी विदेश में बहुत जान-पहचान है और अच्छी पकड़ है। नीरज ने कहा कि सभी कागजात वह स्वंय तैयार करा देगा। जिसके लिये जो भी रुपया लगेगा, वो महिला को देना होगा। वह व उसका पुत्र आरोपी नीरज की बातों में आ गये और उसके कहने पर अलग-अलग तारीखों में 23,59,400 रुपये नीरज को दे चुके हैं। जिसके बाद नीरज उसे व उसके पुत्र को विश्वास दिलाता रहा कि कागजात पूरे करने में समय लगता है और पैसा भी अधिकारियों को देना पड़ता है। वह उसकी बातों पर विश्वास करती रही और यह सोचती रही कि जब उसका पुत्र विदेश नौकरी करने चला जायेगा, तब सब रूपया कमा लेगा।

यही सोचकर वह अपने परिचित व रिश्तेदारों से रुपया उधार ले लेकर आरोपी नीरज को भेजती रही, लेकिन नीरज ने ना ही उसके बेटे को विदेश भेजा और ना ही रुपया वापस किया। जब महिला ने अपने रुपये मांगे तो नीरज टाल-मटोल करता रहा। 

इसे भी पढ़ें- Dehradun Pollution: देहरादून में सांस के रोगी रहे सतर्क, यहां की आबोहवा में दोबारा बढ़ा प्रदूषण

आरोपी ने महिला को मारने की दी धमकी

महिला का कहना है कि अब नीरज कह रहा है कि वह नौकरी नहीं लगवा पाएगा। जब महिला ने कानूनी कार्रवाई करने की बात कही तो नीरज ने महिला व उसके बेटे को मारने की धमकी दी।

नीरज की इस हरकत से महिला व उसका पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है। पीड़ित महिला के अनुसार, पति के देहान्त के बाद जो पैसा फंड, क्लेम आदि मिला था, उस पैसे को उसने आरोपी नीरज को दे दिया है। फर्जीवाड़े से उसका पूरा परिवार मानसिक व आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। उधर, कोतवाल राजेश साह के अनुसार, मामले में आरोपी नीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें- Ayushman Card बंद करवाना है तो परेशान होने की जरूरत नहीं, अब घर बैठे चुटकियों में होगा ये काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।