सीएम धामी का जन-जन की सरकार अभियान हिट, 5.62 लाख व्यक्तियों को मिला फायदा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान उत्तराखंड में सफल रहा है। इस पहल से 5.62 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिला है। 562 शिविरों में 4.42 लाख से अधिक नागरिकों ने भाग लिया, जहाँ 43,507 शिकायतों में से 29,363 का त्वरित समाधान किया गया। यह अभियान जनसेवा, पारदर्शिता और त्वरित समाधान का प्रभावी उदाहरण प्रस्तुत करता है, जिससे जनता का विश्वास बढ़ा है।

अब तक 4,42,301 नागरिकों की सक्रिय सहभागिता। फाइल फोटो
HighLights
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में 'जन-जन की सरकार' अभियान सफल
उत्तराखंड में 5.62 लाख से अधिक लोगों को मिला लाभ
562 शिविरों में 29,363 शिकायतों का त्वरित निस्तारण
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व एवं दूरदर्शी सोच के परिणामस्वरूप प्रदेशभर में संचालित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम ने जनसेवा, पारदर्शिता और त्वरित समाधान का एक प्रभावी उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस अभिनव अभियान के माध्यम से शासन को सीधे जनता तक पहुंचाने का संकल्प धरातल पर साकार होता दिखाई दे रहा है।
प्रदेश के सभी 13 जनपदों में आयोजित 562 जनसेवा शिविरों के माध्यम से अब तक 4,42,301 नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई है। इन शिविरों में आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनते हुए त्वरित समाधान किया गया, जिससे शासन-प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है।
अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 43,507 शिकायतें एवं आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 29,363 शिकायतों का मौके पर अथवा समयबद्ध रूप से निस्तारण किया गया। यह आंकड़े सरकार की जवाबदेही, संवेदनशीलता और कार्यकुशलता को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं।
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के प्रति हमारी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हमारी सरकार का संकल्प है कि शासन की प्रत्येक योजना और सेवा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। हम कागजों पर नहीं, धरातल पर काम करने में विश्वास रखते हैं। जब तक प्रदेश का हर नागरिक संतुष्ट और सशक्त नहीं होगा, तब तक हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा। - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम हरीश रावत से की मुलाकात, भेंट किए अपने खेत में पैदा हुए चावल
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 167 करोड़ रुपये किए मंजूर, विकास को लगेंगे पंख