Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जोश से लबरेज 377 जेंटलमैन कैडेट्स ने पासिंग आउट परेड का किया पूर्वाभ्यास

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Thu, 05 Dec 2019 09:03 PM (IST)

    भारतीय सैन्य अकादमी में 377 जेंटलमैन कैडेट्स ने पासिंग आउट परेड के रैतिक पूर्वाभ्यास में कदम से कदम मिलाया। आइएमए के ड्रिल स्क्वायर पर परेड की।

    जोश से लबरेज 377 जेंटलमैन कैडेट्स ने पासिंग आउट परेड का किया पूर्वाभ्यास

    देहरादून, जेएनएन। 'कदम-कदम बढ़ाए जा, खुशी के गीत गाए जा...।' आत्मविश्वास व जोश से लबरेज 377 जेंटलमैन कैडेट्स ने पासिंग आउट परेड के रैतिक पूर्वाभ्यास में कदम से कदम मिलाया। आइएमए के ड्रिल स्क्वायर पर परेड की। अंतिम पग भरा तो हेलीकॉप्टरों ने इन पर पुष्प वर्षा की। मौका था कमान्डेंट परेड का। आइएमए के कमान्डेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसके झा ने परेड की सलामी ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) से शनिवार को 377 कैडेट पास आउट होंगे, जिसमें 306 भारतीय सेना का हिस्सा बनेंगे, जबकि अन्य 71 विदेशी कैडेट हैं। इन कैडेट्स ने गुरुवार को कमान्डेंट परेड में कदमताल की।

    कमान्डेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसके झा ने कैडेट्स में जोश भरते कहा कि सेना की प्रतिष्ठा अब उनके कंधों पर है। सैन्य अफसर बनने की राह पर अग्रसर कैडेट्स ने कड़ी मेहनत के बूते यह सम्मान हासिल किया है। वह सेना के मूल सिद्धांत चरित्र, सामथ्र्य, प्रतिबद्धता और करुणा के जरिये इसे बनाए रखें।

    उच्च आदर्श व उत्कृष्टता उनके कार्यों में प्रतिबिंबित होने चाहिए। उन्होंने कहा कि एक सैन्य अफसर की अपने हरेक जवान के प्रति भी जिम्मेदारी बनती है। उसके भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करें। विदेशी कैडेटों को उन्होंने प्रशिक्षण में सकारात्मक दृष्टिकोण के लिए बधाई दी।

    कमान्डेंट ने कहा कि यहां न केवल उन्होंने जीवनभर के लिए दोस्त बनाए हैं, बल्कि अपने देश का भी बहुत अच्छे ढंग से प्रतिनिधित्व किया है। कड़े प्रशिक्षण से गुजरकर अब वह अपने देश की सेना का हिस्सा बनने को तैयार हैं।

    यह भी पढ़ें: मित्र देश भी मान रहे भारतीय सैन्य अकादमी का लोहा, अब तक 2342 विदेशी कैडेट हुए पास आउट

    आइएमए में विकसित एकजुटता का यह भाव दुनिया के सामने आने वाली वैश्र्विक चुनौतियों का सामना करने और उनसे निपटने में कारगर सिद्ध होगा। इस दौरान सेवारत व सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी, स्कूली बच्चे व कई गणमान्य लोग परेड देखने पहुंचे थे।

    यह भी पढ़ें: भारतीय सैन्य अकादमी में जेंटलमैन कैडेट्स को मिला काबिलियत का इनाम