विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lockdown Violation: उत्तराखंड में लॉकडाउन के उल्लंघन पर 38 मुकदमे दर्ज, 530 गिरफ्तार

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Tue, 26 May 2020 08:48 AM (IST)

सोमवार को प्रदेश में कुल 38 मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें 530 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। वहीं दून पुलिस ने चार मुकदमे दर्ज किए।

Lockdown Violation: उत्तराखंड में लॉकडाउन के उल्लंघन पर 38 मुकदमे दर्ज, 530 गिरफ्तार
Lockdown Violation: उत्तराखंड में लॉकडाउन के उल्लंघन पर 38 मुकदमे दर्ज, 530 गिरफ्तार

देहरादून, जेएनएन। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सोमवार को प्रदेश में कुल 38 मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें 530 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, दून पुलिस ने चार मुकदमे दर्ज किए, जिनमें 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस एक्ट के तहत सात व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले 33 वाहनों के चालान और आठ वाहनों को सीज किया गया।

मास्क न पहनने पर सात लोगों पर मुकदमा

डालनवाला कोतवाली पुलिस ने मास्क न पहनने पर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि तेग बहादुर रोड क्षेत्र में आशीष और मोनू बिना मास्क पहने घूम रहे थे। वहीं द्वारिका चौक पर दो लोग साइकिल से जा रहे थे। दोनों ने बताया कि वह कसरत करने जा रहे हैं। पुलिस ने सुमित अरोड़ा निवासी ईसी रोड व अमित निवासी आनंद विला अपार्टमेंट को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर रेसकोर्स में शाम की सैर करने निकले बाइक सवार दो और एक साइकिल सवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बाइक सवारों ने अपना नाम रक्षित निवासी क्रास रोड, तोहीद निवासी अजबपुर खुर्द और साइकिल चालक प्रतीक जैन निवासी निवासी रेसकोर्स को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए।

अब कंप्यूटरीकृत होगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

कारोनेशन अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस से आने वाली रिपोर्ट अब कंप्यूटरीकृत होगी। इसके लिए पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर को पूरी रिपोर्ट को तय परफॉर्मा कंप्यूटर में फीड करना होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीसी रमोला ने इस बावत आदेश जारी कर दिए हैं। अब तक पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर हाथ से विस्तृत रिपोर्ट और मौत का कारण लिखते थे। कई बार लिखावट समझ में न आने से पुलिस के विवेचक के साथ ही स्वजनों और वकीलों को भी दिक्कत होती थी। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 112 पर क्वारंटाइन उल्लंघन की फर्जी शिकायतों का अंबार

दो लोगों ने की आत्महत्या

रायपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। हालांकि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस चौकी मयूर विहार के इंचार्ज हर्ष अरोड़ा ने बताया कि अधोईवाला ऋषिनगर निवासी सनी ने रविवार रात 10 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं, चौकी प्रभारी मालदेवता दीपक पंवार ने बताया कि रविवार रात को मालदेवता निवासी अजीत ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। अजीत महिंद्रा कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें: Lockdown का उल्लंघन करना पड़ा भारी, 597 लोगों को किया गिरफ्तार