विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lockdown का उल्लंघन करना पड़ा भारी, 597 लोगों को किया गिरफ्तार

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Mon, 25 May 2020 09:47 AM (IST)

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर रविवार को 37 मुकदमे दर्ज किए गए। साथ ही 597 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

Lockdown का उल्लंघन करना पड़ा भारी, 597 लोगों को किया गिरफ्तार
Lockdown का उल्लंघन करना पड़ा भारी, 597 लोगों को किया गिरफ्तार

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर रविवार को 37 मुकदमे दर्ज किए गए। साथ ही 597 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अब तक कुल 3307 मुकदमे दर्ज कर 21303 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एमवी एक्ट के तहत अब तक कुल 46,629 वाहनों के चालान, 7113 वाहन सीज और 2.54 करोड़ रुपये शमन शुल्क वसूला गया।

इधर, दून में 6 मुकदमे दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस एक्ट के तहत 30 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 35 वाहनों के चालान और एक वाहन सीज किया गया।

दुकान खोलता रहा होम क्वारंटाइन व्यक्ति, मुकदमा

डालनवाला थाना क्षेत्र में होम क्वारंटाइन किया गया एक व्यक्ति लगातार दुकान खोलता रहा और लोगों से मिलता रहा। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि इनकम टैक्स वाली गली में रहने वाले सिद्धनाथ गौतम परिवार सहित 12 मई को जालंधर से देहरादून आए थे। उनको होम क्वारंटाइन किया गया था। शिकायत मिली कि जालंधर से आने के बाद से ही अपनी दुकान खोलते रहे व लगातार क्षेत्र में घूमते रहे। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर आरोपित के विरुद्ध महामारी और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले साढ़े 33 हजार

एटीएम से पैसे निकालने के लिए मदद लेना एक महिला को भारी पड़ गया। शातिर ने मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से साढ़े 33 हजार रुपये निकाल लिए। महिला की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के उल्लंघन में उत्‍तराखंड में 49 मुकदमे दर्ज, 386 लोग गिरफ्तार

एसओ दिलबर सिंह नेगी के अनुसार नेहरू कॉलोनी की रहने वाली रिंकी बीते 14 मई को घर के पास ही पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गई थी। कोशिश करने के बावजूद भी पैसे नहीं निकले तो उन्होंने पास खड़े एक व्यक्ति से आग्रह किया कि वह पैसे निकाल दें। व्यक्ति ने पैसे निकालते हुए एटीएम का पासवर्ड पता कर लिया और चालाकी से एटीएम कार्ड भी बदल दिया। थोड़ी ही देर में महिला के खाते से 33,500 रुपये कट गए।

यह भी पढ़ें: Lockdown में सुबह की सैर पर निकलना पड़ा भारी, पुलिस ने 288 लोगों को पकड़ा