विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लॉकडाउन के उल्लंघन में उत्‍तराखंड में 49 मुकदमे दर्ज, 386 लोग गिरफ्तार

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 24 May 2020 10:14 AM (IST)

लॉकडाउन के उल्लंघन में शनिवार को प्रदेश में 49 मुकदमे दर्ज किए गए। जिसमें 386 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

लॉकडाउन के उल्लंघन में उत्‍तराखंड में 49 मुकदमे दर्ज, 386 लोग गिरफ्तार
लॉकडाउन के उल्लंघन में उत्‍तराखंड में 49 मुकदमे दर्ज, 386 लोग गिरफ्तार

देहरादून, जेएनएन। लॉकडाउन के उल्लंघन में शनिवार को प्रदेश में 49 मुकदमे दर्ज किए गए। जिसमें 386 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, प्रदेश में अब तक 3270 मुकदमे दर्ज कर 20,706 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एमवी एक्ट के अन्तर्गत 45,753 वाहनों के चालान, 7025 वाहन सीज किए। वहीं दून पुलिस ने छह मुकदमे दर्ज कर 17 लोगों को गिरफ्तार किया। उधर, निर्धारित समय के बाद परचून की दुकान खोलने पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि मुस्लिम बस्ती में सद्दाम ने अपनी परचून की दुकान खोली थी।

जातिसूचक शब्द बोलने और पिटाई करने पर मुकदमा दर्ज

एक व्यक्ति को जातिसूचक शब्द कहने और पिटाई करने के मामले में वसंत विहार पुलिस ने व्योमप्रस्थ कांवली निवासी पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ के अनुसार व्योमप्रस्थ कांवली निवासी नवाब सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनके घर के सामने विजेंद्र पाल शर्मा, सीमा, प्रशांत, अन्नू और अंजलि रहते हैं। 24 मार्च को आरोपितों ने नवाब सिंह के घर के सामने कूड़ा व शराब की खाली बोतले फेंकी। आरोप है, जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई तो आरोपितों ने जातिसूचक शब्द कहे और हमला कर दिया। जिसमें नवाब सिंह व उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: Lockdown में सुबह की सैर पर निकलना पड़ा भारी, पुलिस ने 288 लोगों को पकड़ा

व्यक्ति की पिटाई करने पर पांच के खिलाफ मुकदमा

एक व्यक्ति की पिटाई करने के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गंगा विहार निवासी अनुराग मिनोचा ने शिकायत दर्ज करवाई कि 22 मई की दोपहर वह मोती बाजार से टपकेश्वर मंदिर जा रहे थे। चकराता रोड पर कार्तिक बजरंगी, हर्ष, आशीष, गोपाल और अभिषेक ने रास्ता रोककर उनकी पिटाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: Red Zone Haridwar: ये कैसा रेड जोन, बाजार में लगा जाम; सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ीं धज्जियां