Himalayan Nari Shakti Samman: 'हिमालयी शक्ति सम्मान' से नवाजी 32 मातृशक्ति, इन्हें मिला सम्मान
Himalayan Nari Shakti Samman अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की 32 महिलाओं को हिमालयी शक्ति सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान महिला आयोग की अध्यक्ष विजया बड़थ्वाल ने बतौर मुख्य अतिथि जिला मुख्य विकास अधिकारी नितिका खंडेलवाल ने दिया।
जागरण संवाददाता, देहरादून। Himalayan Nari Shakti Samman उत्तरांचल विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की 32 महिलाओं को हिमालयी शक्ति सम्मान से नवाजा गया। विवि के लॉ कॉलेज देहरादून के सेमीनार हॉल में हुए कार्यक्रम में सिविल सेवा, प्रांतीय सेवा, मेडिकल, नर्सिंग, शिक्षाविद, समाजसेवा, नवपरिवर्तन, उद्यमिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं को हिमालयी शक्ति सम्मान 2021 मिला।
यह सम्मान महिला आयोग की अध्यक्ष विजया बड़थ्वाल ने बतौर मुख्य अतिथि, जिला मुख्य विकास अधिकारी नितिका खंडेलवाल, विवि के कुलाधिपति जितेंद्र जोशी व कुलपति डॉ. देवेंद्र पाठक ने बतौर विशिष्ट अतिथि दिया। इस मौके पर लॉ कॉलेज देहरादून के डीन डॉ. राजेश बहुगुणा ने कहा कि हिमालयी नारियां अपनी कर्मठता, धैर्य व आंदोलन क्षमता के लिए पूरे देश में विख्यात हैं। विवि के कुलाधिपति जितेंद्र जोशी ने बताया कि उत्तरांचल विवि की स्थापना से लेकर उसे संवारने व वर्तमान स्वरूप देने में मातृशक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है।
इन्हें मिला सम्मान
नितिका खंडेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी देहरादून, कामिनी गुप्ता सदस्य सचिव राज्य महिला आयोग, मनीषा सैनी उपायुक्त स्टेट टैक्स, डॉ. रुचिका गर्ग वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिवानी कौशिक अध्यक्ष सर्व महिला शक्ति संस्था, सिल्की जैन कार्यकारी निदेशक तुलाज, गगनजोत कौर प्रबंध संचालक दून इंटरनेशनल स्कूल, अनुराधा पंत व प्रज्ञा पंत दोनों परिवहन टैक्स अधिकारी, नलिनी गुसाईं पीआर, दिव्या सौनी निदेशक जीएस इंडिया डिफेंस अकादमी, शिल्पा भट्ट उद्यमी, राजेंद्र कौर सौंधी उपाध्यक्ष गढ़ीकैंट, दिव्या अग्रवाल व्यापारी, उर्मिला पंडिता मार्केटिंग, कल्पना अग्रवाल मार्केट विशेषज्ञ, दीपिका कुकरेती उद्यमी, मंजू हरनाम उद्यमी, स्वीटी गुसाईं कथक डांसर, सुनीता रावत चिकित्सक, डॉ. अनुभा पुंडीर सामाजिक कार्यकत्र्ता, विनिता मित्तल एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ, स्वेता तलवार सामाजिक कार्यकर्त्ता, ईशा बत्र मनोविज्ञानी, डॉ. कामना गर्ग निदशेक ओम कलर क्रियेशन, अंजू सिंघल अध्यक्ष गायत्री संस्थान, रुचि सिंह मनोविज्ञानी, प्रिया गुलाटी मार्केटिंग विशेषज्ञ, डॉ. सोनल शर्मा, एचओडी कम्प्यूटर साइंस उत्तरांचल विवि, प्रो. पूनम रावत, हेड वुमेन सेल उत्तरांचल विवि, विन्नी गुप्ता चार्टर्ड अकाउंटेंट।
यह भी पढ़ें- यहां महिलाओं ने खड़ा किया बांज का दो हेक्टेयर जंगल, 22 साल पहले पहाड़ी पर रोपे थे पौधे
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें