राज्य के 26 शिक्षकों को मिलेगा गवर्नर्स अवार्ड, राज्यपाल करेंगी सम्मानित
उत्तराखंड के छब्बीस शिक्षकों को गवर्नर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य उन्हें इस सम्मान से नवाजेंगी।
देहरादून, [जेएनएन]: प्रदेश में शिक्षक दिवस पर दिए जाने वाले गवर्नर्स अवार्ड की घोषणा कर दी गई है। राज्य के बेसिक और माध्यमिक स्तर के 26 शिक्षकों को पांच सितंबर को राजभवन में सम्मानित किया जाएगा। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य शिक्षकों को सम्मानित करेंगी। राज्य के हर जिले से दो-दो शिक्षकों का पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।
प्रदेश में प्रतिवर्ष माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षा के राजकीय विद्यालयों के उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाओं को गवर्नर्स अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। शिक्षक दिवस पर राजभवन में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में इन्हें सम्मानित किया जाएगा।
जनपद माध्यमिक शिक्षा प्राथमिक शिक्षा
अल्मोड़ा राजेंद्र सिंह बिष्ट दीपा आर्य
बागेश्वर आलोक पांडे कमला परिहार
चमोली पुष्पा कनवासी विक्रम सिंह
चंपावत राजेंद्र कुमार रेखा बोरा
देहरादून मधु कुकसाल अरविंद सिंह सोलंकी
हरिद्वार पूनम शर्मा अंबरीश चौहान
नैनीताल महेश चंद्र जोशी ममता धामी
पौड़ी गढ़वाल नवीन सिंह कुमुद रावत
पिथौरागढ़ राजीव कुमार गिरीश चंद्र जोशी
रुद्रप्रयाग दर्शन सिंह रावत रेखा पुजारी
टिहरी गढ़वाल शशि नेगी ऊषा त्रिवेदी
उत्तरकाशी सोपेंद्र सिंह चंद्रकला शाह
ऊधमसिंहनगर धर्मेन्द्र सिंह किरण शर्मा
यह भी पढ़ें: राशन विक्रेताओं को लैपटॉप के साथ हर दिन का ऑनलाइन डाटा अपडेट करने
यह भी पढ़ें: अगर राशन कार्ड नहीं है आधार से लिंक तो ये खबर आपके लिए
यह भी पढ़ें: केंद्र की इस योजना की पहुंच से आज भी 695 गांव दूर, जानिए