उत्तराखंंड में स्वाइन फ्लू H1N1 के 22 नए मामले, नौ संक्रमित देहरादून में मिले; 506 पहुंची कुल संख्या
Dehradun Swine Flu: देहरादून जिले में स्वाइन फ्लू (H1N1) के 22 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल संक्रमितों की ...और पढ़ें

Dehradun Swine Flu cases: सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
देहरादून में स्वाइन फ्लू (H1N1) के 22 नए मामले दर्ज
जिले में कुल स्वाइन फ्लू संक्रमितों की संख्या 506 पहुंची
डेंगू के 5 और चिकनगुनिया के 6 नए मरीज भी मिले
जागरण संवादाता, देहरादून। Dehradun Swine Flu cases: जिले में जिले में स्वाइन फ्लू इन्फ्लुएंजा एच1एन1 का संक्रमण लगातार सामने आ रहा है। मंगलवार को 92 सैंपलों की जांच में 22 मरीजों में एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमितों में 19 देहरादून और तीन अन्य जिलों के हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक एच1एन1 के 1386 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें 506 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
संक्रमितों में 337 देहरादून और 169 अन्य जिलों के हैं। इनमें 430 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 74 सक्रिय मामले हैं। दो मरीजों की मौत के बाद आडिट में एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि हुई है।
जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 506 पहुंची
कुल संक्रमितों में 267 पुरुष और 239 महिलाएं हैं। वहीं, रिपोर्ट में एक से 100 वर्ष तक की आयु के मरीज दर्ज हैं। जिसमें 61-70 आयुवर्ग के 87, एक-10 और 51-60 में 80-80 संक्रमित मिले हैं।
डेंगू के पांच और चिकगनुनिया के छह नये मरीज मिले
देहरादून में डेंगू के पांच नये मरीज मिले। इसमें चार हरिद्वार और एक देहरादून का मरीज है। इसके साथ जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 171 पहुंच गई है। इनमें 151 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 20 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। वहीं, आशा और स्वयंसेवकों ने मिलकर 15,746 घरों का सर्वे किया और 79,285 कंटेनरों की जांच की। इस दौरान 232 घरों और 272 कंटेनरों में लार्वा मिला। अब तक दोनों टीमों ने 9,76,655 घरों और 60,86,764 कंटेनरों की जांच की है।
यह भी पढ़ें- Dehradun Triple Talaq Case: पति पर तीन तलाक के बाद हलाला की शर्त रखने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
इसके अलावा मंगलवार को छह चिकनगुनिया के मामले भी मिले हैं। इसके साथ ही जिले में चिकनगुनिया के कुल मामलों की संख्या 93 हो गई है।
यह भी पढ़ें- ई-ऑफिस में लापरवाही में आगरा में सख्त कार्रवाई, 6 अधिकारी और 192 कर्मचारियों का वेतन रुका
