विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिकायना ने अमेरिकी ऑनलाइन शो में बिखेरा अपनी आवाज का जादू, गाए छह अंग्रेजी गाने

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Fri, 03 Jul 2020 10:40 AM (IST)

दून की शिकायना मुखिया ने गुरुवार को अमेरिका के ऑनलाइन शो में अपनी प्रस्तुति से प्रशंसकों का दिल जीत लिया। ...और पढ़ें

शिकायना ने अमेरिकी ऑनलाइन शो में बिखेरा अपनी आवाज का जादू, गाए छह अंग्रेजी गाने
शिकायना ने अमेरिकी ऑनलाइन शो में बिखेरा अपनी आवाज का जादू, गाए छह अंग्रेजी गाने

देहरादून, जेएनएन। देश के लोकप्रिय सिंगिंग टीवी शो लिटिल वॉयस ऑफ इंडिया और सुपर स्टार सिंगर में मखमली आवाज का जादू बिखेर चुकीं दून की शिकायना मुखिया ने गुरुवार को अमेरिका के ऑनलाइन शो में अपनी प्रस्तुति से प्रशंसकों का दिल जीत लिया। आधे घंटे के इस शो में शिकायना को 86 हजार स्टार मिले, जिससे वह इस शो में प्रतिभाग कर रहे कलाकारों के बीच 9वीं रैंक पर पहुंच गईं।

ऑनलाइन कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के जरिये दुनियाभर के कलाकारों को मंच देने वाली अमेरिकी कंपनी सेशन लाइव डॉटकॉम ने गत मई में दुनियाभर के कलाकारों से गायन के लिए आवेदन मांगे थे, जिसमें भारत से एकमात्र दून के डालनवाला में रहने वाली शिकायना का चयन इस शो के लिए किया गया। उन्हें दो जुलाई को पहली बार कार्यक्रम में प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया। शिकायना का कार्यक्रम शाम साढ़े चार बजे शुरू हुआ। अपने आवास से ही आधे घंटे की ऑनलाइन प्रस्तुति में शिकायना ने छह अंग्रेजी गाने गाए।

इस दौरान शिकायना का पियानो पर साथ दिया आशीष थापा ने। शो शुरू होते ही शिकायना को लाइक, कमेंट और स्टार मिलने शुरू हो गए। लॉकडाउन को लेकर तैयार किया गाना उनका गाना 'आइ वांट गिव अप..' श्रोताओं ने सबसे ज्यादा पसंद किया। इसके अलावा शिकायना ने व्हेन वी वेयर यंग.., परफेक्ट., इफ द वल्र्ड वाज एंडिंग.., काउंट ऑन मी.. और हेपर.. गाने की प्रस्तुति दी। शिकायना के पिता विकास मुखिया ने कहा कि उसका पहला शो काफी अच्छा रहा। श्रोताओं ने उनकी खूब तारफी की। इस प्रस्तुति के बाद अमेरिका से कई लोगों ने शिकायना को उपहार भेजने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: फिक्की फ्लो के आरुषि निशंक बोलीं, पीएम मोदी के आत्मनिर्भरता मंत्र पर चलना समय की मांग

घर पर ही बनाया है सेट

अगले शो को लेकर विकास मुखिया ने बताया कि शुक्रवार को अमेरिका से फोन आने के बाद ही इस बारे में पता चलेगा। उन्होंने कहा कि शिकायना ने इस शो के लिए घर पर ही सेट बनाया है। हर प्रस्तुति के एवज में उन्हें 500 डॉलर मिलेंगे। 

यह भी पढ़ें: दून के आकाश-अक्षिता ने जीता ऑनलाइन होम डांसर शो का खिताब, जानिए क्या मिलेगा इनाम 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।