विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में स्वाइन फ्लू के 15 नए मरीज, कुल संक्रमित 641; डेंगू और कोविड के भी केस मिले

Published: Sun, 27 Sep 2026 07:20 AM (IST)

देहरादून में स्वाइन फ्लू (H1N1) के 15 नए मामले सामने आए हैं, जिससे प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 641 ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. देहरादून में स्वाइन फ्लू (H1N1) के 15 नए मामले मिले।

  2. प्रदेश में कुल H1N1 संक्रमितों की संख्या 641 तक पहुंची।

  3. जिले में डेंगू के 2 और कोविड का 1 नया मरीज मिला।

जागरण संवाददाता, देहरादून। जिले में एच1एन1 संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शनिवार को जारी रिपोर्ट में 80 सैंपल की जांच में 15 मरीजों में एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक संक्रमित पाए गए मरीजों की संख्या 641 पहुंच गई है। इनमें 428 मरीज देहरादून और 213 मरीज अन्य जिलों के हैं। वर्तमान में 39 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।

जिले में अब तक 428 मामले, 39 मरीज अस्पतालों में भर्ती

रिपोर्ट के अनुसार कुल 600 मरीजों के स्वस्थ होने का उल्लेख है। दो मौतों को डेथ ऑडिट के बाद दर्ज किया गया है। कुल 641 मामलों में पुरुष मरीजों की संख्या 339 और महिला मरीजों की संख्या 302 है। वहीं, कोविड संक्रमण में एक नया मामला सामने आया। अब तक 1060 सैंपल की जांच की गई है, जिसमें 57 मरीज संक्रमित मिले हैं। इनमें 29 मरीज देहरादून और 28 अन्य जिलों के हैं। 56 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

डेंगू के दो नये मरीज मिले

देहरादून में डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। शुक्रवार को 45 सैंपल की जांच में दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके साथ ही डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 222 पहुंच गई है। इनमें 109 मरीज देहरादून और 113 अन्य जिलों के हैं। रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में 19 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक 203 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- वीपीडीओ भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ED की 6 घंंटे की लंबी पूछताछ, संपत्ति के दस्तावेज मांगे

यह भी पढ़ें- Health Alert: कानपुर में नहीं थम रहा स्वाइन फ्लू का संक्रमण, तीन संक्रमित मरीज और मिले, अब तक 47 केस मिल चुके