विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Health Alert: कानपुर में नहीं थम रहा स्वाइन फ्लू का संक्रमण, तीन संक्रमित मरीज और मिले, अब तक 47 केस मिल चुके

Published: Fri, 25 Sep 2026 02:53 PM (IST)

कानपुर में स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, शुक्रवार को तीन-तीन नए मरीज सामने आए। जनवरी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर में स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं

  2. शुक्रवार को तीन डेंगू और तीन स्वाइन फ्लू के नए मरीज मिले

  3. स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय, लार्वा नष्ट कर रही हैं

जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामले थम नहीं रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में डेंगू के तीन व स्वाइन फ्लू के तीन नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से अभी तक जिले में डेंगू के 125 और स्वाइन फ्लू के 47 संक्रमित मिल चुके हैं।

मंधना के 23 वर्षीय युवक व बिल्हौर की 20 साल की युवती में डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं, बर्रा के 51 वर्षीय बुजुर्ग में डेंगू का संक्रमण मिला। इसी प्रकार जग्गी पुरवा 56 वर्षीय व घाटमपुर के 50 वर्षीय युवक बुजुर्ग में स्वाइन फ्लू का संक्रमण मिला। वाजिदपुर की 18 साल की पिंकी में कई दिन से बुखार की समस्या थी, जिसकी जांच में स्वाइन फ्लू का संक्रमण मिला है।

डिप्टी सीएमओ डा. राजेश्वर सिंह ने बताया कि शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में रोटेशन से संचारी रोग नियंत्रण व मलेरिया विभाग की टीम सक्रिय है। अंबेडकर नगर काकादेव, सनिगवां, कल्याणपुर, सुजानपुर, गुजैनी कालोनी, पनकी, बर्रा, स्वरूप नगर, रतनलाल नगर, चमनगंज, तिलक नगर, विजय नगर, सर्वोदय नगर और चुन्नीगंज में टीमें हर दिन लार्वा को नष्ट करने के साथ बुखार ग्रसित मरीजों की सैंपलिंग के लिए पहुंच रही हैं। डेंगू और स्वाइन फ्लू के ज्यादातर मामले अब घर पर ही आइसोलेशन में ठीक हो रहे हैं, उनकी निगरानी के लिए अलर्ट टीम को लगाया गया है।

स्क्रब टाइफस के भी बढ़ रहे मामले

स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, जिले में स्क्रब टाइफस का मिला। डिप्टी सीएमओ राजेश्वर सिंह ने बताया कि रामपुरम की 50 वर्षीय महिला में स्क्रब टाइफस का संक्रमण मिला है।