विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Coronavirus Update: उत्‍तराखंड में आज आए कोरोना के 15 नए मामले, छह मरीज हुए स्वास्थ्य

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 30 Oct 2021 07:43 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 30 Oct 2021 09:08 PM (GMT+05:30)

Uttarakhand Coronavirus Update आज शनिवार को उत्‍तराखंड कोरोना के 15 नए मामले सामने आए हैं। जबकि छह मरीज स्वस्थ्य हुए ...और पढ़ें

उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना के 15 नए मामले मिले हैं। जबकि छह मरीज स्वस्थ्य हुए हैं।
उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना के 15 नए मामले मिले हैं। जबकि छह मरीज स्वस्थ्य हुए हैं।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Coronavirus Update: उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना के 15 नए मामले मिले हैं। जबकि छह मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। फिलवक्त, राज्य में कोरोना के 155 सक्रिय मामले हैं। टिहरी व ऊधमसिंह नगर में कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं है, जबकि देहरादून में सबसे अधिक 108 सक्रिय मामले हैं। आठ जिलों में कोरोना के सक्रिय मामले दस से कम हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 11 हजार 743 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 11 हजार 728 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सात लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा नैनीताल में पांच, हरिद्वार में दो व पिथौरागढ़ में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। जबकि नौ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर व उत्तरकाशी में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है।

बता दें कि राज्य में अब तक कोरोना के 3,43,891 मामले आए हैं। जिनमें 3,30,186 (96.01 फीसद) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। अब तक राज्य में 7400 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:-Uttarakhand Coronavirus: उत्‍तराखंड में सामने आए कोरोना के सात नए मामले, सात मरीज हुए स्वस्थ

45 हजार 40 व्यक्तियों का टीकाकरण

शनिवार को राज्य में 996 केंद्रों पर 45 हजार 400 व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ है। राज्य में अब तक 74 लाख 76 हजार 519 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है। जबकि 38 लाख 79 हजार 885 का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। 18 से 44 आयु वर्ग के भी 44 लाख 93 हजार 519 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली और 17 लाख 29 हजार 872 को दोनों खुराक लग चुकी है।

यह भी पढ़ें:- दून स्कूल में चार और छात्र कोरोना संक्रमित, दो सप्ताह में आठ छात्रों में हो चुकी है कोरोना की पुष्टि