यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarakhand Coronavirus: उत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के सात नए मामले, सात मरीज हुए स्वस्थ
Uttarakhand Coronavirus Update आज शुक्रवार को उत्तराखंड कोरोना के सात नए मामले सामने आए हैं। जबकि सात मरीज स्वस्थ्य हुए ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Coronavirus: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के सात नए मामले मिले हैं और सात ही मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। फिलवक्त राज्य में कोरोना के 146 सक्रिय मामले हैं। टिहरी व ऊधमसिंह नगर में कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं है, जबकि देहरादून में सबसे अधिक 105 सक्रिय मामले हैं। नौ जिलों में कोरोना के सक्रिय मामले दस से कम हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निजी व सरकारी लैब से शुक्रवार को 12 हजार 620 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से 12 हजार 613 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा नैनीताल में दो व अल्मोड़ा में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। दस जिलों बागेश्वर, चमोली, चम्पावत, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर व उत्तरकाशी में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है।
अब तक राज्य में कोरोना के तीन लाख 43 हजार 876 मामले आए हैं। इनमें से तीन लाख 30 हजार 180 (96.02 फीसद) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना से अब तक राज्य में 7400 मरीजों की मौत भी हुई है।
यह भी पढ़ें:- Dehradun Dengue Update: दून में लगातार बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, आठ और व्यक्तियों में पुष्टि
49,133 व्यक्तियों का टीकाकरण
शुक्रवार को राज्य में 1163 केंद्रों पर 49 हजार 133 व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ है। राज्य में अब तक 74 लाख 72 हजार 835 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है। वहीं, 38 लाख 38 हजार 169 का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। 18 से 44 आयु वर्ग के भी 44 लाख 90 हजार 469 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली और 16 लाख 98 हजार 486 को दोनों खुराक लग चुकी है।
