Move to Jagran APP

Champawat Weather: आज से बदलेगा मौसम, वर्षा व हिमपात के आसार; ऐसा रहेगा तापमान

Champawat Weather चंपावत में आज से मौसम बदलने वाला है। ऊंचाई वाले जिलों में बहुत हल्की वर्षा हो सकती है। 31 जनवरी को पर्वतीय जिलों में अधिकांश जगहों व मैदानी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 2500 मीटर या उससे ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात हो सकता है। 2500 मीटर या उससे ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात हो सकता है।

By ganesh pandey Edited By: Swati Singh Published: Mon, 29 Jan 2024 03:54 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jan 2024 03:54 PM (IST)
आज से बदलेगा मौसम, वर्षा व हिमपात के आसार; ऐसा रहेगा तापमान

जागरण संवाददाता, चंपावत। कुमाऊं में मंगलवार से मौसम में बदलाव के आसार हैं। एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ हिमालय में पहुंच रहा है। जिसकी वजह से वर्षा व हिमपात की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को बादल छाने शुरू होंगे।

loksabha election banner

ऊंचाई वाले जिलों में बहुत हल्की वर्षा हो सकती है। 31 जनवरी को पर्वतीय जिलों में अधिकांश जगहों व मैदानी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 2500 मीटर या उससे ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात हो सकता है।

बारिश और बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो एक फरवरी को वर्षा का दायरा कुछ कम हो सकता है। हालांकि अनेक जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा व 2800 मीटर से ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात देखने को मिलेगा।

ऐसा रहा मौसम

इधर, सोमवार को चंपावत जिले में मौसम शुष्क रहा। दिनभर धूप खिली रही। जिला मुख्यालय का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री, लोहाघाट का -1.5 डिग्री, देवीधुरा का 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिथौरागढ़ का पारा 4.4 डिग्री, अल्मोड़ा का -2.8 डिग्री, पंतनगर का 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: बारिश से बढ़ेगी उत्तराखंड में ठंड, इन जिलों में बर्फबारी के आसार; जानिए मौसम का हाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.