विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंवावत के बनबसा में अज्ञात वाहन ने पैदल यात्री को कुचला, 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत

By Brijesh PandeyEdited By: Rahul Chauhan
Published: Mon, 05 Oct 2026 01:13 PM (IST)

चंपावत के बनबसा में एआरके होटल के सामने एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 53 वर्षीय पैदल यात्री ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, चंपावत। बनबसा में रविवार देर रात एआरके होटल के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल टहल रहे 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बनबसा निवासी मनोज कालाकोटी ने थानाध्यक्ष के सीयूजी नंबर पर सूचना दी कि एआरके होटल के सामने एक व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया है।

सूचना पर उप निरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि पचपकरिया निवासी दान सिंह भंडारी पुत्र स्व. त्रिलोक सिंह भंडारी सड़क किनारे पैदल टहल रहे थे।

इसी दौरान टनकपुर की ओर से तेज गति से आ रही अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें तत्काल उप जिला चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

सोमवार सुबह पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड सरकार का संकल्प: विकास और विरासत का संतुलन, चंपावत बनेगा आदर्श जिला

यह भी पढ़ें- चंपावत में सड़क हादसा, बाइक से भिड़ंत के बाद डंपर ने युवक को कुचला