विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंपावत में सड़क हादसा, बाइक से भिड़ंत के बाद डंपर ने युवक को कुचला

Published: Fri, 02 Oct 2026 06:09 PM (IST)

चंपावत के मादली में दो बाइकों की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे एक युवक को तेज रफ्तार डंपर ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. चंपावत के मादली में दो बाइकों की भीषण टक्कर हुई।

  2. सड़क पर गिरे बाइक सवार युवक को डंपर ने रौंदा।

  3. रेस्टोरेंट संचालक देवा रावत की मौके पर ही मौत।

जागरण संवाददाता, चंपावत। राष्ट्रीय राजमार्ग में मादली के समीप टाटा मोटर्स शोरूम के ठीक सामने बेहद दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी बाइक यूके 03बी 8099 से छतार की तरफ जा रहा था।

विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल यूके 0302933 से टकरा गया और छिटककर सड़क में जा गिरा। इधर तेज गति से आ रहे डंपर चालक ने युवक को रौंद दिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक देवा रावत रेस्टोरेंट संचालक थे।

जबकि घायल अरविंद, मेडिकल स्टोर चलाते हैं। दूसरा बाइक सवार भी घायल बताए जा रहा है। पुलिस ने 108 के माध्यम से शव को मोर्चरी में ले जाया गया जहां पंचनामा और पोस्टमार्टम की तैयारी हो रही है। बताया जा रहा है कि मृतक ने हाल ही में चंपावत छतार रोड में रेस्टोरेंट शुरू किया था।

यह भी पढ़ें- चंपावत में लोहाघाट-पिथौरागढ़ हाईवे पर डंपर दुर्घटना, एक की मौत