पिथौरागढ़ के बाद लोहाघाट में बवाल, कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा के सामने भिड़े कांग्रेसी
लोहाघाट में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की जनसभा अंदरूनी गुटबाजी की भेंट चढ़ गई। मुन्ना ढेक के समर्थकों और ...और पढ़ें
HighLights
लोहाघाट में कांग्रेस की जनसभा में अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आई
मुन्ना ढेक समर्थकों और विधायक खुशाल सिंह अधिकारी समर्थकों में तीखी नोकझोंक
कुमारी सैलजा की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद गहराया
जागरण संवाददाता, लोहाघाट। आगामी विधान सभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने और मतदाताओं को रिझाने के लिए लोहाघाट में आयोजित कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की जनसभा अंदरूनी गुटबाजी की भेंट चढ़ गई।
मंच पर सम्मान न मिलने और भाषण का अवसर न देने से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुन्ना ढेक के समर्थक भड़क गए। जैसे ही कार्यक्रम समाप्त हुआ मुन्ना ढेक के समर्थकों और विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के समर्थकों के साथ प्रदेश प्रभारी सैलजा व अन्य वरिष्ठ नेताओं के सामने ही तीखी नोंक झोंक हो गई। स्थिति ऐसी बन गई कि विधायक को किसी तरह वहां से निकलना पड़ा।
किसी नेता को सम्मानित कराने का मौका भी नहीं मिला
घटना के बाद मौके पर काफी देर तक माहौल गरमाया रहा। बताया गया कि जनसभा को सफल बनाने के लिए मुन्ना ढेक अपने समर्थकों और बड़ी संख्या में लोगों के साथ पहुंचे थे। लेकिन मंच पर मुन्ना ढेक को बोलने का अवसर नहीं दिया गया। उनके समर्थकों का आरोप है कि मुन्ना ढेक की ओर से किसी नेता को सम्मानित कराने का मौका भी नहीं मिला।
इसे समर्थकों ने अपने नेता का अपमान बताया। इसी बात को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ती चली गई और कार्यक्रम के बाद विवाद की स्थिति पैदा हो गई। कांग्रेस नेता मुन्ना ढेक ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए उन्होंने पूरी ताकत लगाई और बड़ी संख्या में जनता को कार्यक्रम में पहुंचाया, लेकिन मंच पर उन्हें सम्मान तो दूर, अपनी बात रखने तक का अवसर नहीं दिया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके माध्यम से किसी नेता को सम्मानित भी नहीं करवाया गया। उन्होंने कहा कि यदि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में खुशाल सिंह अधिकारी को कांग्रेस से टिकट दिया जाता है तो वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।